नीमच। युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीन नेहरू खेल युवा केंद्र के लिए अक्षय कुमार शर्मा पिता नरेंद्र शर्मा निवासी ग्राम सावन को जिला सलाहकार नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति नेहरू युवा संगठन के महानिदेशक नितेश कुमार मिश्रा नई दिल्ली द्वारा की गई है। अक्षय शर्मा नीमच जिले में युवाओं को खेल एवं शिक्षा तथा समाजसेवा के कार्यों के लिए प्रेरित करेंगे।