दूदरसी। अयोध्या में नवनिर्मित भव्य श्री राम मंदिर में भगवान श्री राम के विग्रह रूप का दर्शन करने सभी कारसेवक आज़ अयोध्या जाने के लिए नीमच रेलवे स्टेशन पर एकत्रित होंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नीमच जिले के सभी 40 कारसेवक रामभक्तो को अयोध्या जाने के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है जिसमें अपने साथ आवश्यक सामग्री जो रोजमर्रा के उपयोग में आती है साथ में लेकर आने के कहा गया है।
उसी श्रृंखला में आज 4 फरवरी को गांव दूदरसी से भी कारसेवक रामभक्त जीवराज पाटीदार भी अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। गांव में जीवराज पाटीदार का पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि शंभुलाल मेघवाल ने कुमकुम का तिलक लगाकर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
ज्ञात रहे जीवराज पाटीदार सहित 3 जनों ने 1990 एवं 1992 में कारसेवा में भाग लिया था और गुलामी का प्रतीक बाबरी मस्जिद को ध्वस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी किन्तु 2 कारसेवकों का देवलोकगमन हो गया है अब मात्र जीवराज पाटीदार ही अयोध्या में भगवान श्री राम का दर्शन करने अयोध्या प्रस्थान कर रहे हैं। सभी कारसेवक नीमच रेलवे स्टेशन से डेमू ट्रेन द्वारा रतलाम पहुंचेंगे वहां से स्पेशल ट्रेन में बैठकर 5 फरवरी को अयोध्या पहुंचेंगे। वहां भोजन प्रसाद ग्रहण कर रात्रि विश्राम करेंगे एवं 6 फरवरी को प्रातः राम जन्मभूमि के पवित्र स्थान नवनिर्मित भव्य राममंदिर में भगवान श्री राम का विग्रह दर्शन करेंगे तत्पश्चात रात्रि में सभी कारसेवक इंदौर के लिए स्पेशल ट्रेन से रवाना हो जाएंगे और 07 फरवरी को सभी रामभक्त अपने अपने गंतव्य स्थल पर पहुंच जाएंगे।