नीमच। शहर के मूलचंद मार्ग पर आज बड़ा हादसा हो गया। जहां एक कार अनियत्रित होकर घर के बाहर बने ओटले में घुस गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलचंद मार्ग पर स्थित गार्डन स्कूल के सामने रविवार दोपहर 03.30 बजे के करीब एक तेज़ रफ़्तार कार फ़िल्मी स्टाइल में दौड़ते हुए दुर्घनाग्रस्त हो गई। यहां स्थित दिनेश कल्याणी के घर के बाहर खड़े एक ठेले को टक्कर मारती हुई ओटले से जा टकराई। इस दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की भनक लगते ही लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही की इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।