नीमच। सिंधी समाज के वरिष्ठ गौरव, वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर नीमच के सम्पूर्ण सिंधी समाज में हर्ष व्याप्त है। हर्षोल्लास का माहौल है। इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में सिंधी समाजजनों ने सिंधी कालोनी स्थित अमर शहीद हेमू कालानी चौराहे पर रविवार, दिनांक 4 फरवरी 2024 प्रात: 10 बजे एकत्रित होकर शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा को माल्यार्पण करने के उपरांत एक दूसरे को मिठाई खिलाकर, ढोल-धमाकों के साथ भव्य आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। उपस्थित सभी ने एक दूसरे को बधाइयां दी।
पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मुखी मनोहर अर्जनानी ने कहा कि हमारे सिंधी समाज एवं देश के गौरव दादा लालकृष्ण आडवाणी को भारत सरकार द्वारा देश के सर्वोच्च सम्मान भारत से सम्मानित करने का निर्णय लिया है, यह समाज के लिए गौरव की बात है, इसकी सभी को बहुत-बहुत हार्दिक बधाइयां, शुभकामनाएं। आडवाणी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र तथा समाज सेवा के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। त्याग, तपस्या और संघर्ष के अमृतपुंज हैं। हम सभी को खुशी की कोई सीमा नहीं है। राम जन्मभूमि पर जो भव्य और विशाल प्रभु श्री राम मंदिर बना है, उसकी नींव में आडवाणी का अथक प्रयास व परिश्रम है। सभी को उनकी रथ यात्रा याद होगी, जो पूरे देश में एकजुटता देखी गई, जो उत्साह देखा गया और राम जन्म भूमि के लिए कुछ भी करने के लिए लाखों की संख्या में राम भक्त जुटे, वह उनके कुशल नेतृत्व का ही परिणाम था और राजनीति में एक बहुत बड़ा दखल राम भक्तों का हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का जो निर्णय लेकर देश के करोड़ों करोड़ों जनता की भावनाओं को मान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारत सरकार को धन्यवाद और बहुत-बहुत आभार। इस आयोजन में समाज के समस्त संगठनों के पदाधिकारियों सहित समाजजन उपस्थित थे।