मंदसौर। जिले के नाहरगढ़ थाना अंतर्गत बाजखेड़ी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन युवक की आत्महत्या के लिए सीबीएन विभाग को जिम्मेदार बता रहे हैं। जिसके बाद मृत युवक का शव नाहरगढ़ थाने पर परिजन लेकर पहुंचे और नारकोटिक्स विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
सूचना मिलते ही किसान नेता श्यामलाल जोकचंद और राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना से जीवनसिंह शेरपुर सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। पुलिस थाना परिसर में शव रखकर प्रदर्शन किया जा रहा हैं। साथ ही सीबीएन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही हैं। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सीबीएन और पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।