मनासा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नलखेड़ा में एक जंगली पागल सियार ने गांव के कई लोगो पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सूचना मिले के बाद वन विभाग हरकत में आया और पागल सियार को पकड़ लिया गया।
देर रात 09 बजे मनासा शासकीय चिकित्सालय से मिली जानकारी अनुसार मनासा शासकीय अस्पताल में जंगली सियार के हमले में करीब 9 लोगो को घायल अवस्था में लाया गया। जिसमे महेश शर्मा की धर्मपत्नी, कुलदीप सेन की माताजी और कई महिलाओं को जंगली सियार ने शिकार बनाया। वहीं घायल आशाराम पाटीदार की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
बताया जा रहा है घटना करीब दोपहर 03 से 04 बजे के बीच की हैं। अचानक सियार ने गांव में घुसकर करीब 20 से अधिक लोगो पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।सियार के हमले से घायल करीब 09 लोगो को उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने आशाराम पाटीदार का उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। साथ ही पास के गांव अचलपुरा में भी 05 लोगों को जंगली सियार ने अपना शिकार बनाया। ग्रामीणों ने जब घटना की जानकारी वन विभाग को दी तो वन विभाग की टीम ने ट्रेप कर पागल सियार को पकड़ लिया।