नीमच। वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक नारायण दास गुप्ता (नानाजी) की स्मृति में 8 फरवरी 2024 गुरुवार को संकल्प दिवस के अवसर पर वैश्य महासम्मेलन जिला युवा इकाई द्वारा जिला अस्पताल नीमच के ब्लड बैंक पर सुबह 09.30 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए युवा इकाई के जिलाध्यक्ष मनोज माहेश्वरी, संभागीय अध्यक्ष संतोष चोपड़ा, जिला अध्यक्ष गोविंद पोरवाल, महिला इकाई जिला अध्यक्ष संगीता जारोली ने 8 फरवरी गुरुवार को जिला चिकित्सालय नीमच के ब्लड बैंक में रक्तदान के इस महादान में अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने हेतु अपील की है, ताकि जरूरतमंदों को आपातकाल के समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।