BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2024, 5:39 pm
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता, जब पुख्ता सूचना पर मानपुरा फंटे के पास की नाकाबंदी तो आई तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट डिजायर, फिर खाकी को देख ड्राइवर ने उठाया ये कदम, कार की तलाशी में हुआ ये बड़ा खुलासा, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर       

Share On:-

रतनगढ़। प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ कि धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी जावद नीलेश्वरी डाबर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनगढ बीएस गोरे एवं उनकी टीम द्वारा सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार नम्बर आरजे 27 टीए 8307 में से 04 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में भरा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कुल वजनी 80 किलोग्राम मय स्विफ्ट डिजायर कार कुल कीमति 06 लाख रूपये के जप्त किया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07-08 फरवरी 2024 को रात्रि में रतनगढ पुलिस के द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए घटना स्थल मानपुरा फन्टा से करीब 500 मीटर पूर्व दिशा में सांवरा का लेवा तरफ आम रोड पर नाकाबन्दी के दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार नम्बर आरजे 27 टीए 8307 का चालक पुलिस नाकाबन्दी को तोडकर वाहन को तेजगति से भगाकर ले गया। पुलिस द्वारा वाहन का पीछा करने पर वाहन क्षतिग्रस्त होने पर स्विफ्ट डिजायर कार को छोडकर आरोपी अंधेरे एवं जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गया। स्विफ्ट डिजायर कार से 04 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ कुल 80 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कीमति 01 लाख 50 हजार रुपये तथा स्विफ्ट डिजायर कार कीमति 04 लाख 50 हजार रुपये के जप्त किया गया। मौके की सम्पूर्ण कार्यवाही कर थाना रतनगढ पर मौके से स्विफ्ट डिजायर कार से भागे अज्ञात चालक आरोपी के विरुद्व अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में मौके से स्विफ्ट डिजायर कार से भागे अज्ञात चालक आरोपी की तलाश एवं जप्तशुदा वाहन के वाहन स्वामी के पतारसी के प्रयास कर विवेचना की जा रही है।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक बीएस गोरे एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE