नीमच। शुभ प्रभात योग मित्र मंडल, नीमच व हेल्थी कम्युनिटी टीम, अजमेर के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार 10 फरवरी को गांधी वाटिका में एक हेल्थ अवेयरनेस कैंप आयोजित किया गया था। जिसमें लोगों को आजकल बढ़ती खराब जीवनशैली को सुधारने के बारे में जागरूक किया गया। कैंप में लोगों ने मुफ्त शारीरिक चेकअप करवाकर अपने स्वाथ्य के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।
ये पूरा आयोजन शिव माहेश्वरी (योग गुरु), दिलीप चौधरी (योग गुरु) व अनिल सिंघल (अध्यक्ष) के सहयोग से सफल हुआ। साथ ही अजमेर से आई हुई हेल्थी कम्युनिटी टीम के कोचेस निशांत चतुर्वेदी, प्रीति चतुर्वेदी, अमित नागर, श्वेता नागर, शुभम बैद, सारांश बैद ने भी अपनी सेवाएं दी और जनता को स्वास्थ्य की महत्ता समझाई।
लोगों का उत्साह देखते हुए हेल्थी कम्युनिटी टीम ने निकट भविष्य में शहर में इस तरह के आयोजन दोबारा करने का भी संकल्प लिया है।