BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2024, 7:34 pm
BIG NEWS : लव सेक्स और मर्डर, जब 27 साल की पूजा खुश नहीं रह पाई रामधन से तो बड़ाई कालू के साथ नजदीकियां, फिर क्राइम सीरीज देखकर दोनों ने बनाया प्लान, प्रेमिका के प्यार में अंधा हुआ प्रेमी, फिर दे दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम, अब पुलिस ने किया खुलासा, पढ़े खबर   

Share On:-

सीकर। पुलिस ने 29 जनवरी को डिलीवरी बॉय के अंधे क़त्ल का खुलासा आज मंगलवार को कर दिया। क्राइम वेब सीरीज देखकर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का प्लान बनाया। इसके बाद प्रेमी ने प्री-प्लांड तरीके से प्रेमिका के पति पर लाठी से वार कर दिया। सिर में गहरी चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। प्रेमी ने मर्डर करने के लिए नए जूते भी खरीदे थे। पत्नी ने प्रेमी से कहा था कि पति से खुश नहीं हूं। वह टाइम पर पैसे भी नहीं देता है।
एसपी परिस देशमुख ने बताया कि आरोपी पूजा देवी उम्र 27 वर्ष पत्नी रामधन मीणा और उसके प्रेमी सुरेश कुमार उर्फ कालू उम्र 35 वर्ष पुत्र सांवरमल मीणा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों सिहोट बड़ी के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पूजा ने पति का गांव के लड़कों से विवाद बताया था। वहीं, कालू घटना वाले दिन घर पर ही मिला था, इसलिए शुरुआत में उस पर शक नहीं हुआ था।
एसपी परिस देशमुख ने बताया कि 28 वर्षीय रामधन मीणा के मर्डर के मामले में उसके भाई विनोद मीणा ने 30 जनवरी को मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया था कि उसका भाई 29 जनवरी की रात काम से लौटा था। वह अपने खेत का गेट बंद करने गया था। काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजन देखने गए। वहां उसका शव मिला। उसके शरीर पर हमले के निशान थे। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने धरना भी दिया था। पांच दिन समझाइश के बाद परिजन माने थे।
एसपी ने बताया कि मौके से मिले फिंगर प्रिंट और सीसीटीवी फुटेज से भी कोई क्लू हाथ नहीं लगा था। 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई थी। इस दौरान मुखबिर के जरिए रामधन के पड़ोस में रहने वाले कालू पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या करना कबूल कर लिया, जिसमें सामने आया कि रामधन की पत्नी का भी हत्या में हाथ है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी कालू ने बताया कि 28 जनवरी को भी उसने रामधन को मारने की कोशिश की थी, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाया था। इसके बाद 29 जनवरी को हत्या कर दी। उसने बताया कि मेरा और रामधन का खेत एक ही जगह है। मैं उसके घर आता-जाता रहता था। इस कारण रामधन की पत्नी पूजा से भी संपर्क था। धीरे-धीरे पूजा और मेरे बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। दोनों के बीच करीब एक साल से लव अफेयर चल रहा था। पूजा पति से काफी परेशान थी और पीछा छुड़वाना चाहती थी। तब दोनों ने मिलकर रामधन को मारने और उसके बाद शादी करने का प्लान बनाया।
एसपी परिस देशमुख ने बताया कि पूजा और रामधन के बीच करीब एक साल पहले विवाद भी हुआ था। वह पीहर चली गई थी, लेकिन रामधन उसे वापस लेकर आ गया था। आरोपी महिला लंबे समय से पति को मारने की फिराक में थी। उसने प्रेमी कालू को कहा था कि पति टाइम पर पैसे नहीं देता। उसे खुश भी नहीं रखता। ऐसे में दोनों ने मिलकर रामधन को जान से मारकर शादी करने का प्लान बताया। इसके लिए पूजा लंबे समय से प्लानिंग कर रही थी। वह घर पर अकेली रहती थी। ज्यादातर समय इंटरनेट पर क्राइम से जुड़ी वेब सीरीज और अन्य एपिसोड देखती रहती थी। इससे आइडिया मिला और फिर प्रेमी कालू के जरिए अपने पति की हत्या करवा दी।
रामधन की पत्नी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को भी गुमराह किया। उसने पुलिस को बताया कि पति का गांव के कुछ लड़कों से विवाद था। खेत का गेट बंद करने को लेकर रामधन और उसके पड़ोसी खेत मालिकों के बीच एक साल पहले विवाद भी हुआ था। जिसके बाद निर्णय हुआ था कि रामधन ही रात को गेट बंद करेगा। पूजा बीए सेकेंड ईयर तक पढ़ी है। कालू पांचवीं पास है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE