BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2024, 4:55 pm
BIG NEWS : शहर का छत्रीपुरा इलाका और 25 साल की नैना, जब पति के साथ मुंबई से आई ससुराल फिर पहुंची बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर, जब सास ससुर आए बाजार से तो कमरे का माजरा देख रह गए दंग, जानिए क्या हैं मिलिंद का किरदार, पढ़े खबर        

Share On:-

इंदौर। मुंबई से छह दिन पहले ससुराल आई एक मानसिक अस्वस्थ महिला की उसके पति ने दुपट्‌टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। महिला का शव चौथी मंजिल पर मिला हैं। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों की शादी को 17 साल हो चुके हैं। पिछले चार-पांच महीने से मृतका को मानसिक बीमारी हो गई थी। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
छत्रीपुरा पुलिस के अनुसार 25 साल की मृतका का नाम नैना पति मिलिंद सौदे निवासी 70/2 बियाबानी है। वह छह दिन पहले ही पति के साथ मुंबई से इंदौर आई थी। यहां ससुराल में चौथी मंजिल पर ठहरी थी। शनिवार दोपहर चौथी मंजिल पर पति-पत्नी मौजूद थे, इसलिए सास-ससुर नीचे से कुंडी लगाकर बाजार चले गए और कुछ घंटे बाद लौटे। जब चौथी मंजिल पर पहुंचे तो वहां नैना पड़ी मिली, वह हिलडुल नहीं रही थी। वे तुरंत उसे चोइथराम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बताया कि पति को नैना पर शंका थी। इसे लेकर दोनों में काफी विवाद हुआ था। पहले भी दोनों में विवाद होता रहा है। मुंबई में पति को कोई परेशानी हो गई थी, इसलिए उसका इलाज करवाने के लिए नैना उसे लेकर इंदौर आई हुई थी।
पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने देखा कि नैना का पति मिलिंद पहली मंजिल से कूद रहा था। कूदने के कारण उसके पैर में चोट लगी थी। इस सूचना के बाद पुलिस ने पति से पूछताछ शुरू की, वहीं महिला का शव पीएम के लिए भिजवाया। अफसरों का कहना है पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद युवती की मौत का कारण पता चलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE