मंदसौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के जीवागंज कुटिया वाली गली में रहने वाले पंकज इंदौरा की घर के बाहर खड़ी कार को अज्ञात ने आग लगा दी। इस घटना में कार का पिछला हिस्सा जलकर खाक हो गया। घटना आज सुबह करीब 6 बजे की है। पड़ोसियों ने आग बुझाकर काबू पाया। सूचना मिलते ही एसआई शैलेंद्र सिंह कनेश घटना स्थल पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।