नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, एसडीओपी मनासा विमलेश ऊड़के के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरीक्षक विरेन्द्र झा के नेतृत्व में कुकडेश्वर पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वालो के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही कर 32 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टो में भरा 06 क्विंटल 36 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय पीकअप वाहन को जप्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20.03.2024 को सउनि. दिलीप कुमार कलमोदिया थाना कुकडेश्वर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कंजार्डा झोपडिया का निलेश पिता बाबुलाल धाकड पीकअप वाहन क्र. आरजे 21 जीबी 3086 में तिरपाल से ढंके काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा लेकर कंजार्डा, टामोटी, चन्द्रपुरा के रास्ते राजस्थान तरफ जाने वाला है। यदि तत्काल नाकाबंदी की जाये को तस्कर निलेश धाकड को अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ पकड़ा जा सकता है। सूचना विश्वसनीय होने से सउनि. द्वारा हमराही पुलिस फोर्स की मदद से टामोटी तिराहे पर नाकाबंदी की गई कुछ देर बाद निलेश धाकडा पीकअप वाहन क्र. आरजे 21 जीबी 3086 से आता दिखा जो करीब 150 मीटर दूर पहले से ही पुलिस फोर्स को देखकर पीकअप वाहन से कुंदकर जंगल की घनी झाडियों का फायदा उठाकर भाग गया। फोर्स द्वारा काफी देर तक निलेश धाकड की तलाश जगल व पास के गावं में की गई लेकिन निलेश धाकडा का पता नहीं चला। बाद फोर्स द्वारा विधि अनुसार सदिग्ध वाहन क्र. आरजे 21 जीबी 3086 की तलाशी लेते गाडी में सफेद तिरपाल से ढंके 32 काले रंग के प्लास्टिक कट्टो में भरा कुल 06 क्विटल 36 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा किमती 12 लाख 50000 रूपये का मिलने पर मय पीकअप वाहन क्र. आरजे 21 जीबी 3086 किमती 05 लाख रूपये का मनुका जप्त किया गया। पुलिस द्वारा फरार आरोपी निलेश पिता बाबुलाल धाकड की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई है। इस कार्रवाई में पुलिस थाना कुकडेश्वर टीम की सराहनीय भूमिका रही।