BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2024, 4:16 pm
BIG NEWS : एमपी की आर्थिक राजधानी और 09 साल की मासूम, जब सौतेले भाई व पिता ने खेला ये हैवानियत का खेल तो उड़ गए सबके होश, सगे मामा का भी सामने आया ये घिनौना रोल, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर। शहर के बाणगंगा इलाके में 9 साल की बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आया है। उसे सौतेला भाई और सौतेला पिता ही अपना शिकार बनाते थे। दो माह चली काउंसलिंग में बच्ची ने यह सब राज उगले हैं। बाणगंगा पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बाल कल्याण समिति ने शेल्टर होम में बच्ची की काउंसलिंग की थी।

दो माह पहले सबसे पहले बच्ची की नानी उसे पुलिस के पास लेकर पहुंची। लेकिन बच्ची पुलिस को खुलकर कुछ बता नहीं सकी। हालांकि पुलिस को यह यकीन हो गया था कि बच्ची के साथ कुछ गलत हुआ है। इसलिए उन्होंने बाल कल्याण समिति से काउंसलिंग करने का कहा।

इंदौर के शेल्टर होम में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष पल्लवी पोरवाल और सदस्य संगीता चौधरी ने बच्ची की काउंसलिंग की। वह शेल्टर होम में उदास रहती थी। दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि वह सदमे में थी। इसलिए उसे बाहर लाने में ही हमें काफी समय लग गया।

दरअसल बच्ची की मां ने तीन शादियां की। बच्ची पहले वाले पति से है। बच्ची की मां ने उससे तलाक ले लिया। इसके बाद दूसरी शादी की लेकिन उससे तलाक लिए बगैर तीसरे युवक के साथ रहने लगी। बच्ची ने काउंसलिंग में बताया कि उसके साथ दोनों सौतेले पिता गंदी हरकत करते हैं।

इतना ही एक सौतेले पिता के नाबालिग बेटे ने भी उससे रेप किया। बच्ची ने रेप करने वालों में उसके मामा का नाम भी बताया है। पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग पूरी होने के बाद सौतेले पिता, सगे भाई और मामा पर रेप, गैंग रेप, पॉक्सो एक्ट और बार-बार रेप सहित कई अन्य गंभीर धाराओं के तहत अलग-अलग केस दर्ज किया गया है।

मोबाइल में बंदूक दिखाकर धमकाते थे
काउंसलिंग में बच्ची ने यह भी बताया कि तीसरा पिता उसे बंदूक के फोटो दिखाता था। बात नहीं मानने पर उसे मार डालने की धमकी देता था। बाल कल्याण समिति ने बच्ची की पूरी रिपोर्ट बनाकर महिला बाल विकास विभाग, इंदौर कलेक्टर और बाल संरक्षण अधिकारी को भेजी है। इस मामले में पुलिस ने उसके द्वारा बताए गए आरोपियों की शिनाख्त भी कराई है।

बच्ची ने नानी को सबसे पहले बताई पूरी बात-
बच्ची की मां ने पहले पति से तलाक लेने के बाद दूसरी शादी कर ली। तब उसके सौतेले पिता और उसके नाबालिग बेटे दोनों ने बच्ची से कई बार रेप किया। कुछ दिन बाद मां दूसरे पति को छोड़कर तीसरे के साथ रहने चली गई। यहां तीसरे पति ने भी बच्ची से दरिंदगी की। बंदूक से धमकाया। परेशान होकर बच्ची अपनी नानी के पास आ गई। यहां उसने नानी को पूरी हकीकत बताई। नानी उसे लेकर पुलिस के पास पहुंची तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस बच्ची की मां से भी पूछताछ करने की तैयारी में है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE