BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2024, 5:05 pm
BIG NEWS : महू-नीमच फोरलेन और कांडरवासा फंटा, जब मिले दो युवाओं के शव तो उड़े खाकी के होश, फिर जैसे ही अधिकारियों से शुरू की जांच तो खुला ये राज, 7 आरोपी चढ़े हत्थे, 14 अब भी फरार, एसपी ने किया खुलासा, पढ़़े पवन धाकड़ की खबर  

Share On:-

रतलाम। महू-नीमच फोरलेन स्थित कांडरवासा फंटे के पास पांच दिन पूर्व मिले दो युवकों के शव का मामला हत्या का निकला है। आरोपियों ने आपसी वर्चस्व की लड़ाई और गैंगवार को लेकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। इस दोहरे हत्याकांड को 21 नामजद आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 14 आरोपियों की अब तलाश जारी है। 

एसपी ने किया खुलासा-
आरोपियों ने पहले ग्राम बांगरोद से नेगड़दा पहुंच मार्ग के कच्चे रास्ते पर बाइक पर सवार केशव गुर्जर और गजेंद्रसिंह डोडिया को चार पहिया वाहनों से टक्कर मार घसीटा। इसके बाद एकजुट होकर हॉकी, फावड़े और गेती से मारपीट कर हत्या को अंजाम दिया। इसके बाद दोनों युवकों के शव को फोरलेन पर हादसे के रुप में रख कर चले गए। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने हत्याकांड का खुलासा मंगलवार दोपहर किया। पुलिस ने फॉरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अलावा सायबर सेल की मदद से कई साक्ष्य एकत्र किए हैं।

वर्चस्व को लेकर था विवाद- 
एसपी लोढा के अनुसार मृतक युवकों और आरोपियों के बीच पिछले लंबे समय से गैंगवार की स्थिति बनी हुई थी। पूर्व में जेल में दोनों पक्षों के बीच मारपीट और बाहर एक-दूसरे को धमकाने की घटना भी हो हुई थी। इसके अलावा यह गैंग रतलाम शहर में आए दिन शक्ति प्रदर्शन के नाम पर रैली निकालने का काम भी करती थी। लोगों से अवैध रूप से चंदा भी वसूलते थे। आरोपियों का विश्वास ग्रुप संचालित हो रहा था, वहीं मृतक युवकों का केसरिया ग्रुप संचालित था। पुलिस इस तरह की सक्रिय गैंग की सूची भी तैयार कर रही है। पुलिस रतलाम में संचालित इस तरह की गैंग की सूची तैयार कर रही है जो कि धर्म और संस्कृति के नाम पर आए दिन वाहन रैली के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करती है।

कॉल डिटेल से मिला सुराग- 
आरोपियों और मृतकों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकालने के बाद पता चला कि जिन पर परिजन और ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं, उन्हीं ने वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड के आरोपियों की तलाश के लिए पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया। मामले में पुलिस ने अभी तक हिस्ट्रीशीटर सूर्यपालसिंह (29) पिता मदनसिंह पडियार निवासी ग्राम बड़ोदिया, राहुल (30) पिता शंकरलाल जाट निवासी ग्राम रामगढ़ (थाना सैलाना), बबलू (31) पिता अमृतलाल गुर्जर निवासी ग्राम बिबड़ोद (थाना दीनदयाल नगर थाना), शैलेंद्र उर्फ शेलू (28) पिता रमेश डिंडोर निवासी पीपली चौक (नामली), अंकित (28) पिता मुकेश कुमावत निवासी नामली, योगेश (23) भंवरलाल राठौर निवासी नामली, अभिषेक (20) पिता रणछोड़ जाट निवासी ग्राम धमोत्तर (थाना नामली) को गिरफ्तार किया है। एसपी लोढ़ा ने बताया कि पुलिस ने अभी तक हत्या में प्रयुक्त काले रंग की क्रेटा सहित तीन कार, एक फावड़ा और डेढ़ लाख के मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

यह आरोपी फरार-
कान्हा जाट, दीपक जाट, प्रदीप जोशी, समरथ चौधरी सभी निवासी ग्राम नेगड़दा, रोहित कुमावत, दीपक गेहलोत, विजय मेट, सौरभ गेहलोत सभी निवासी नामली, सौरभ रोंगे (मराठा) निवासी रतलाम, राजाराम चौधरी निवासी जड़वासा कला, दीपक गुर्जर निवासी बिबड़ोद (रतलाम), चरणसिंह जाट निवासी नेगड़दा, ध्रुव जाट निवासी नामली एवं भगवान सिंह निवासी ग्राम बड़ोदिया (थाना नामली) की फरार है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

यह था मामला-
21 व 22 मार्च की दरमियानी रात फोरलेन पर गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों को कांडरवासा फंटे के पास केशव (29) पिता विष्णु गुर्जर निवासी ग्राम सेमलिया, गजेंद्र उर्फ गज्जू (30) पिता पूनमचंद्र डोडिया निवासी ग्राम अमलेटा मृत मिले थे। उनके शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए थे। शवों से कुछ दूर उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त मिली थी। पहले माना जा रहा था कि दोनो युवकों की मौत सड़क हादसे में हुई। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को फोरलेन पर जाम कर हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच की बात कही।

इनकी रही सराहनीय भूमिका-
एसपी लोढ़ा ने धार जिले के डीएसपी जितेंद्रसिंह सिसोदिया, डीएसबी शाखा के सहायक उपनिरीक्षक शिव नामदेव, प्रधान आरक्षक योगेंद्र सिंह जादौन, जितेंद्र जायसवाल एवं विजय पंजाबी सहित नामली थाने के निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, उपनिरीक्षक सचिन डावर, अनुराग यादव, रवींद्र कुमार मालवीय, केके सिंह पटेल, सहायक उपनिरीक्षक संतोष अग्निहोत्री, महेशकुमार चौधरी, सरदारसिंह परमार, प्रधान आरक्षक राहुल जाट, गोपाल खराड़ी, महेंद्रसिंह राठौर, दीपक बौरासी, आरक्षक मनोहर नागदा, कुलदीप व्यास, शिवराम मोर्य, शांतिलाल राठौर, राघवेंद्र जाट, अविनाश यादव, मनोज मुजाल्दे की भूमिका श्रेष्ठ रही। एसपी लोढ़ा ने टीम में बेहतर कार्य करने वालों को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE