BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2024, 10:58 am
BIG NEWS : जिले का बोतलगंज इलाका और गर्भवती महिला, जब हुई इस बड़ी वारदात की शिकार तो पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने संभाला मोर्चा, सीएम व डिप्टी सीएम से कर दी ये बड़ी मांग, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। जिले के बोतलगंज में महिला के साथ ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने ट्वीट किया है। सरकारी जानकारी से हुई ठगी को लेकर मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री को ट्वीट कर जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की गई है। ट्वीट के माध्यम से विधायक ने कहा कि सीएम डॉ. मोहन यादव व उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के कुशल नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण, नारी सम्मान तथा लाडली बहन योजना के कारण महिलाओं में उम्मीद एवं आशा की किरण जगी है। महिलाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ा है। 

विधायक ट्वीट के माध्यम से बताया कि मंदसौर जिले के बोतलगंज की एक गर्भवती महिला यशोदा का एक ऑडियो लगभग 18 मिनट का वायरल हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति अपना नाम संतोष शर्मा बता रहा है। वह अपने आप को आंगनबाड़ी एवं महिला बाल विकास विभाग का अधिकारी भी बता रहा है, उसके पास पूरा डाटा उपलब्ध है। महिला का नाम, पति का नाम, सुपरवाइजर का नाम, एएनएम का नाम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का नाम, हेल्थ सेंटर का नाम आदि, उक्त व्यक्ति ने महिला के बैंक अकाउंट से फ्रॉड कर लिया है। आपसे आग्रह है कि उक्त फ्रॉड व्यक्ति का पता लगाया जाए। महिला के साथ जो ठगी हुई है, जिसका ऑडियो मेरे पास भी उपलब्ध है, वह व्यक्ति कानून की गिरफ्त में आए। इस हेतु आप पुलिस महानिदेशक को निर्देशित कर आदेश प्रदान करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE