BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2024, 12:34 pm
BIG NEWS : रतलाम जिले का बांछडा डेरा और 19 साल की युवती, जब पहुंची थाने और दर्ज कराई ये शिकायत तो उड़े खाकी के होश, अपने ही पिता पर लगाया ये घिनोना आरोप, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। जिले के परवलिया बांछड़ा समुदाय की 19 वर्षीय युवती ने अपने पिता पर देह व्यापार में धकलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर पिता के खिलाफ अनैतिक देहव्यापार अधिनियम धारा 323 भादंवि व धारा 5-1(घ) में केस दर्ज किया है।


युवती ने रिपोर्ट में लिखाया है कि एक कॉलेज से बीए की पढाई कर रही है। हम तीन भाई बहन है। एक बड़ी बहन की शादी हो गई है। एक भाई है। मैं बाछडा समाज से हूं। मैं अपने माता पिता और भाई बहन के साथ घर में रहती हूं। हमारे समाज में देह व्यापार करने की प्रथा प्रचलित है। इस कारण से मेरे पिता एक दो माह से मेरे साथ आए दिन मारपीट कर अनैतिक देह व्यापार करने का दबाव बनाते है। देह व्यापार कर पैसे कमा कर देने का कहते है। देह व्यापार करने से मना किया तो 26 मार्च को करीबन 2 बजे पिता मारपीट की। मारपीट के कारण पीठ, दोनों हाथ व पैर में चोट आई है। युवती के शिकायत के बाद ढोढर पुलिस चौकी पर पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है।


वीडियो भी किया था वायरल
युवती पिछले माह 8 फरवरी को अपने घर से भाग गई थी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद युवती का एक वीडियो सामने आया था जिसमें युवती ने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए थे। युवती वीडियो में कह रही थी परिजन मुझे देह व्यापार के दलदल में धकेलना चाह रहे थे। मैं इसके खिलाफ हूं इसलिए घर से भागी हूं। वीडियो में युवती ने कहा था कि मैं परवलिया की रहने वाली हूं। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हूं और पढ़-लिखकर घर बसाना चाहती हूं। मैने समाज के एक शिक्षित युवक से प्यार किया है और उसी के साथ घर बसाना चाहती हूं। लेकिन मेरे परिजन राजी नहीं है। वे मुझे जबरन धंधा करवाना चाहते है इसलिए घर से भागी हूं।


पुलिस आज दोपहर करेगी खुलासा
इस मामले को लेकर रतलाम पुलिस शुक्रवार दोपहर 3 बजे खुलासा करेगी। रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा प्रेस कांफ्रेस कर पूरे घटनाक्रम को बताएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE