BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2024, 11:57 am
BIG NEWS : इंदौर में एक साथ धराएं नीमच के कई सटोरिये, क्राइम ब्रांच ने पकड़ा आईपीएल सट्‌टा, किराए के फ्लैट में कर रहे थे संचालित, माधव बंसल निकला गिरोह का सरगना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। इंदौर क्राइम ब्रांच ने बुधवार देर रात आईपीएल का सट्‌टा पकड़ा है। आठ आरोपियों से लाखों के लेनदेन के साथ मोबाइल और लैपटॉप जब्त हुए हैं। आरोपी ऑनलाइन एप के माध्यम से लोगों को आईडी देकर सट्‌टा संचालित कर रहे थे। रात में सभी नीमच निवासी आरोपियों को इंदौर क्राइम ब्रांच ने लसूड़िया पुलिस के सुपुर्द किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया की टीम ने इंदौर के खालसा चौक की स्कीम नंबर 136 फ्रेडजो बिल्डिंग में कार्रवाई करते हुए माधव पुत्र सतीश बसंल, तीर्थ पुत्र योगेश सैनी, नितिन उर्फ लखन पुत्र राधेश्याम तेली, राहुल पुत्र मुकेश राठौर, देवेन्द्रसिंह पुत्र कैलाश सिंह चौहान, विशाल पुत्र आशीष बागडे, लक्ष्य पुत्र उदय सैनी और अंकित पुत्र गोपाल प्रजापति को पकड़ा है। आरोपियों से तीन लैपटॉप, 22 मोबाइल और नकदी सहित डेबिट कार्ड व क्रेडिट कार्ड और अन्य डॉक्यूमेंट जब्त किये गए हैं।

सभी आरोपी नीमच निवासी- 
क्राइम ब्रांच के अफसरों के मुताबिक पकड़ाए गए सभी आरोपी नीमच के रहने वाले हैं। जो यहां अलग-अलग जगह किराये के मकानों में रह रहे थे। वे लोटस 365 एप के माध्यम से कस्टमर को आईडी देकर उस पर बुकिंग कर रहे थे। ये सभी दो से तीन गुना प्रॉफिट देने का लालच देते थे। पुलिस के मुताबिक गिरोह का सरगना माधव बंसल बताया जा रहा है।

दूसरे लोगों के अकाउंट में करते थे रूपये ट्रांसफर-
क्राइम ब्रांच को आरोपियों से यह भी जानकारी मिली है कि इनका गिरोह दूसरे लोगों का अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कराते थे। बदले में कमीशन देते थे। आरोपियों के पास से फर्जी नामों से ली गई मोबाइल सिम भी मिली है। इस मामले में उन पर धोखाधड़ी की धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE