BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2024, 11:13 am
BIG NEWS : राजस्थान की मंगलवाड़ थाना पुलिस और ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक, जब आरोपियों ने रोककर दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो उड़े खाकी के होश, फिर जैसे ही एक्शन में आए अधिकारी तो हत्थे चढ़े ये बदमाश, पूछताछ में कबूला बड़ा राज, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक को हाइवे पर रोक ट्रक चालक के साथ मारपीट कर शांति भंग करने के आरोप में मंगलवाड़ थाना पुलिस ने छः लोगों को गिरफ्तार किया हैं। ट्रांसपोर्ट कम्पनी की गाड़ी चलाने के बकाया वेतन देने की बात पर ट्रक को रुकवा झगड़ा कर रहे थे।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि सदर निम्बाहेडा थाने के बांसा निवासी पवन कुमार डागी शनिवार को उदयपुर शाम को 8 बजे रवाना होकर शम्भुपुरा जा रहा था। इसी दौरान मंगलवाड ओवर ब्रिज के पास हाईवे रोड पर छः लोगों ने उसके ट्रेलर के आडे फिर कर रूकवाया तथा उनमें से एक रतनलाल भील ने कहा कि उसने बसंत ट्रांसपोर्ट कम्पनी की गाडी चलाई उसका वेतन बाकी है। इस पर सभी लोग उसके साथ लडाई झगडा करने पर आमदा हो गए। पवन डांगी ने पुलिस कन्ट्रोल रूम पर फोन किया तो मंगलवाड़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई, जिससे बड़ी घटना घटित होने से रह गई।

मामले में मंगलवाड़ थाना से एएसआई नंदलाल कानि. दिलीप सिंह के साथ आये पुलिस स्टाफ ने मौके से मंगलवाड़ थाने के पालखेड़ी निवासी 24 वर्षीय हरलाल पुत्र नारू भील, 35 वर्षीय रतन लाल पुत्र नारू भील, 40 वर्षीय शम्भु लाल पुत्र बाबरू भील, 20 वर्षीय श्याम लाल पुत्र राम लाल भील, 20 वर्षीय जयराम पुत्र शम्भु लाल भील व 19 वर्षीय हेमराज पुत्र राम लाल भील को पवन डांगी के साथ मारपीट कर आम शान्ती भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE