BREAKING NEWS
पोलायकलां महाविद्यालय में श्रद्धा से मनी.. <<     KHABAR : ज्ञान, योग और संस्कार का संगम, गुरु.. <<     NEWS : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने परखी.. <<     NEWS : श्री श्याम धाम मंदिर में ताली संकीर्तन का.. <<     NEWS : लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से करें.. <<     NEWS : जिले में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी,.. <<     NEWS : यूसीसी पर आपकी राय महत्वपूर्ण, जिला.. <<     NEWS : लघु उद्योग भारती, चित्तौड़गढ़ इकाई ने.. <<     NEWS : शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत राउमावि.. <<     NEWS : मिशन पढो राजस्थान के तहत् रीड ऑन थान का.. <<     NEWS : एक क्लिक पर मिलेगा कुशल मिस्त्री, श्रम.. <<     NEWS : ट्रांसफॉर्मेटिव मंगलवार अभियान के तहत.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल के कैडेट्स ने तैराकी में दिखाई.. <<     NEWS : स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     BIG NEWS : बर्थडे पार्टी में चली दुनाली, फिर जैसे ही.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान से जुड़ें,.. <<     KHABAR : खाद संकट के दावों पर भाजपा का पलटवार,.. <<     KHABAR : प्रकाश से आलोकित होगा नीमच, 650 दीपों से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2024, 7:48 pm
BIG REPORT : झाबुआ जिले में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, गुजरात पासिंग वाहन से हो रही थी शराब की तस्करी, घेराबंदी कर पकड़ा, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर

Share On:-

झाबुआ। जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर नेहा मीना एवं मुकेश नेमा उपायुक्त संभागीय उड़नदस्ता इंदौर द्वारा सतत कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के पालन में मदिरा धारण, परिवहन, चैर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध ज़िला आबकारी अधिकारी झाबुआ  बसंती भूरिया के निर्देशन में 12 अप्रैल 2024 को मुखबिर की सूचना पर आबकारी टीम द्वारा वृत्त झाबुआ 'ब' में  मुखबिर द्वारा बताये अनुसार टांडी - समोई मेन रोड पर वाहन क्रमांक GJ 17- AH 1880 का पीछा कर ग्राम टांडी में वाहन को घेराबंदी करके रोका गया। वाहन चालक ने अपना नाम शैलेन्द्र पिता कन्हैयालाल नायक बताया उक्त वाहन की तलाशी लेने पर  कुल 22 पेटी  माउंट 6000  सुपर  स्ट्रांग बियर मदिरा (कुल- 269.28 बल्क लीटर) विधिवत जप्त करके, मदिरा एवं वाहन कब्जे आबकारी लेकर आरोपी शैलेंद्र पिता कन्हैयालाल नायक उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम टांडी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 एवं संशोधित अधिनियम 2000 की धारा  34(1)(क), 34(2), 36,46  के तहत प्रकरण पंजीबद्घ कर विवेचना में लिया गया। उक्त जप्तशुद्धा मदिरा का अनुमानित मूल्य राशि रुपये 79,200/- है  एवं जब्त वाहन का अनुमानित मूल्य  4,00,000/- रुपये है।
उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी महादेव सोलंकी के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक विकास वर्मा द्वारा की गई  एवं आबकारी उपनिरीक्षक अकलेश सोलंकी, योगेश दामा एवं आबकारी स्टाफ कान्तु डामोर, श्रीराम शर्मा, सोहन नायक, मदन राठौर, पवन गाड़रिया, विजय चौहान, पुष्पा बारिया एवं वाहन चालक बहादुर, लोकेन्द्र का उल्लेखनीय योगदान रहा, जिले में अवैध मदिरा की बिक्री एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE