BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2024, 3:16 pm
BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा कोतवाली और 5 मामलों में फरार दो स्थाई वारंटी, जब खाकी को लगी भनक तो दी नीमच जिले में यहां दबिश, हत्थे चढ़े अरविंद और दिलीप, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वर्ष 2008 से चैक अनादरण के पांच प्रकरणों में फरार चल रहे दो स्थाई वारंटीयो को जिले की पुलिस विशेष टीम ने एमपी के नीमच जिले के तारापुर थाना जावद से गिरफ्तार किया हैं। दोनो आरोपी भाई तारापुर का अपना घर मकान बेंच कर गुजरात के सूरत में कपड़ो का व्यवसाय कर रहे थे।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मध्यनजर जिले के सीमावर्ती जिलों में निवासी वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु एएसपी मुकेश सांखला के निर्देश पर उप निरीक्षक रविन्द्र सैन व आजाद पटेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम एएसआई सुरजकुमार, साइबर सैल के कानि. रामावतार, कानि. देवेन्द्र, वीरेंद्र, राधेश्याम, हेमराज व चेतन का गठन किया।

टीम ने थाना कोतवाली निंबाहेडा के वर्ष 2008 से चैक बाउंस के मामले में फरार चल रहे स्थाई वारंटी मध्यप्रदेश के नीमच जिले के तारापुर थाना जावद निवासी अरविंद पुत्र बंशी लाल छीपा व दिलीप पुत्र बंशी लाल छीपा को जावद बस स्टेंड आने की सूचना पर पुलिस टीम ने बिना समय गवाएं तुरंत जावद बस स्टैंड पहुंचकर, दोनो आरोपियों को सोमवार को डिटेन कर बाद पूछताछ के गिरफ्तार किया।

उक्त दोनों वारंटी वर्ष 2008 से वांछित हो 5 स्थाई वारंट जारी हो फरार चल रहे थे। जो सामाजिक प्रोग्राम में शामिल होने के लिए  तारापुर  नीमच एमपी आए थे। दोनों 16 साल से घर ,मकान बेंच करके सूरत गुजरात जाकर कपड़े का कारोबार कर रहे  थे और वही निवास कर रहे थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE