BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2024, 7:07 pm
BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस और तेज रफ्तार अल्टो कार, जब खाकी ने की घेराबंदी, फिर जैसे ही ली तलाशी तो हुआ इस बड़ी तस्करी का खुलासा, अफीम की खेप देख उड़ गए होश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक अल्टो कार में परिवहन किया जा रहा 52 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त कर जोधपुर जिले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। 
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन नार्काेस के तहत एएसपी परबत सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल के सुपरविजन में थानाधिकारी सदर निम्बाहेडा संजय शर्मा पु.नि. द्वारा उदयलाल उ.नि. थाना सदर निम्बाहेडा के नेतृत्व में कानि. धर्मचन्द, सुरेन्द्र पाल, बहादुर सिंह व सुरेश द्वारा सोमवार को नाकाबन्दी के दौरान हाईवे रोड़ सरहद अहीरपुरा के यहा एक अल्टो कार को रुकवाकर चेक किया तो अल्टो कार के अन्दर तीन प्लास्टिक कटटों के अन्दर कूल 52 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा भरा हुआ मिला। जिसको जब्त कर कार चालक जोधपुर जिले के खोखर हाउस, सुल्तान नगर बी.जे.एस कोलोनी थाना महामन्दिर निवासी 45 वर्षीय सोहन लाल पुत्र पोकरराम विश्नोई को गिरफ्तार कर थाने पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजिबद्ध किया गया है। आरोपी सोहन लाल विश्नोई से अवैध अफीम डोडा चुरा की खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में पुछताछ जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE