BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2024, 3:05 pm
BIG NEWS : केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम और खुफिया सूचना, जैसे ही अधिकारियों ने की घेराबंदी तो मोटरसाइकिल से पहुंचे आरोपी, फिर जब ली तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये ऐसा क्या छिपाकर ले जा रहे थे तस्कर, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान जारी रखते हुए, विशेष सूचना के आधार पर, केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन), उज्जैन के अधिकारियों की एक निवारक टीम ने दिनांक 10.06.2024 को सारंगपुर ओवरब्रिज, जिला-राजगढ़ (म.प्र.) के पास एबी रोड पर एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को रोका तथा उसमें से अल्प्राजोलम टैबलेट आई.पी. 0.5 मिलीग्राम, अल्प्रासेफ 0.5 मिलीग्राम की कुल 90,000 गोलियां बरामद की, जिनका वजन 9.900 किलोग्राम था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम को विशेष सूचना मिली थी कि स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति अल्प्राजोलम टैबलेट लेकर सारंगपुर ओवरब्रिज के पास किसी अन्य व्यक्ति को आपूर्ति करने जा रहे हैं। इस पर सीबीएन उज्जैन के अधिकारियों की एक टीम गठित की गई तथा दिनांक 10.06.2024 को रवाना की गई। संदिग्ध मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी गई और सीबीएन अधिकारियों द्वारा मोटरसाइकिल की सफलतापूर्वक पहचान करने के बाद, मोटरसाइकिल को सारंगपुर ओवरब्रिज, जिला-राजगढ़ (म.प्र.) के पास एबी रोड पर रोका गया, जिसके परिणामस्वरूप कार्टन में रखे गए अल्प्राजोलम टैबलेट आई.पी. 0.5 मिलीग्राम, अल्प्रासेफ 0.5 मिलीग्राम की 90,000 गोलियां बरामद हुईं, जिनका वजन 9.900 किलोग्राम था। कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद, मोटरसाइकिल के साथ बरामद अल्प्राजोलम की गोलियां जब्त कर ली गईं और एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE