BREAKING NEWS
NEWS : अनुराधा पौडवाल के जन्मदिवस पर निंबाहेड़ा.. <<     NEWS : एराल से घोसुंडा तक गूंजा चुनावी प्रचार,.. <<     NEWS : किताबी ज्ञान से लेकर साइबर क्राइम तक की.. <<     NEWS : नेटवर्क समस्या के समाधान के भरोसे के बाद.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में मुलाकातों और फोटो सेशन का खेल.. <<     KHABAR : आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की 3.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले नीमच के बाजारों में.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर.. <<     KHABAR : कपास-तुवर के खेतों में छिपा रखा था गांजे.. <<     BIG NEWS : नीमच के मशहूर हनुमान चाट प्रतिष्ठान पर.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और धनु राशि वालों का बढ़ेगा.. <<     BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2024, 7:45 pm
NEWS : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सेमेस्टर प्रणाली में शुल्क कम करने की मांग को लेकर सौंपा कुलपति के नाम ज्ञापन, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

भवानीमंडी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बिड़ला महाविद्यालय में कोटा विश्वविद्यालय द्वारा सेमेस्टर प्रणाली लागू करने के बाद विद्यार्थियों में विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। दो बार सेमेस्टर शुल्क लेने का विद्यार्थी विरोध कर रहे है।
नगर मंत्री विशाल तंवर ने बताया कि महाविद्यालय शिक्षा के लिए सेमेस्टर प्रणाली उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए परेशानी का सबक बन गई है। जिससे विद्यार्थियों को अधिक फीस जमा कराने के साथ ही आर्थिक भार भी बढ़ना तय हो गया है। जिसे लेकर विद्यार्थियों में भारी रोष व्याप्त है। पूर्व में परीक्षा शुल्क एक बार ही लगता था लेकिन सेमेस्टर प्रणाली लागू होने में साल में दो बार शुल्क देना होगा। ऐसे में गरीब तबके के विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जिला संयोजक दीपक व्यास ने बताया कि सेमेस्टर में दोगुनी फीस को तुरंत प्रभाव से कम कर विधार्थियों को राहत दे तथा प्रवेश परीक्षा परिणाम का क्रम जल्दी से सही करे जिससे विद्यार्थियो को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े।ज्ञापन में पूर्व जिला सयोजक पवन योगी, धारा सिंह अखिलेश नागर मोहित जोगी, राहुल कुमावत, कान्हा सुमन, श्याम जोगी,सुयस पाटीदार, वेदांश परिहर, दिपाशु चतुर्वेदी अजय राजपूत, आर्यन मंडलोई आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE