BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2024, 1:32 pm
BIG NEWS : मल्हारगढ़ तहसील का ग्राम खेरखेड़ा और भाजपा समर्थित सरपंच, जब ग्रामीण को दी धमकी तो एक्शन में आए किसान नेता जोकचंद, फिर जैसे ही ग्रामीणों के साथ पहुंचे यहां....,एसडीएम को सौंपा आवेदन, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मल्हारगढ़। तहसील क्षेत्र के मौजा खेरखेड़ा ग्राम के एक निवासी ने सरपंच पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय में आवेदन दिया है। उक्त आवेदन के माध्यम से उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है। 

मौजा खेरखेड़ा के रामेश्वर पिता रामनारायण गुर्जर ने आवेदन के माध्यम से बताया कि मौजा खेरखेडा में एक भूखंड स्थित है। उक्त भूखंड पर ग्राम पंचायत से विधिवत अनुमति लेकर मकान का निर्माण कर रहा हूं। लेकिन मकान के सामने एक विद्युत पोल लगा हुआ है। उक्त पोल को शिफ्ट करने के लिए विद्युत विभाग में 26 सितंबर 2023 को आवेदन दिया था। लेकिन जिम्मेदारों ने सुध नहीं ली। सरपंच विनोद गुर्जर के दबाव में विद्युत विभाग द्वारा पोल को शिफ्ट नहीं किया गया। साथ ही मुझे सरपंच द्वारा धमकी दी जा रही है कि तुने पोल को गैलेरी में लिया है और मकान भी अवैध रूप से बना लिया है। मैं इस मकान को तुड़वा दूंगा। सरपंच ने पुलिस जवान भेजकर भी मुझे डराया। इतना ही नहीं जनपद पंचायत मल्हारगढ़ के सीओ द्वारा भी मुझे नोटिस भिजवाया गया। मैं कांग्रेस समर्थित हूं इसीलिए भाजपा समर्थित सरपंच मुझे परेशान कर रहा है। राजनीतिक द्वेषता के चलते मुझे लगातार धमकियां दी जा रही है। आवेदनकर्ता ने एसडीएम ने उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान किसान नेता श्यामलाल जोकचंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE