BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2024, 10:32 am
BIG NEWS : सीतारमण का लगातार सातवां बजट, 11 बजे करेंगी पेश, राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री को दही-चीनी खिलाई, जम्मू-कश्मीर का बजट भी पेश करेंगी,  मोहन सरकार की जमकर सराहना, पढे़ खबर

Share On:-

दिल्ली। नई सरकार बनने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में सुबह 11 बजे बजट पेश करने वाली हैं। ये वित्त मंत्री का लगातार 7वां बजट है। इस बार बजट में महिला, युवा और किसानों पर फोकस दिख सकता है। मिडिल क्लास को भी टैक्स में राहत मिल सकती है।


वित्त मंत्री ने सबसे पहले मंत्रालय पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचीं, जहां राष्ट्रपति ने उन्हें दही-चीनी खिलाई। इसके बाद वह संसद भवन पहुंचीं। वित्त मंत्री केंद्र शासित राज्य जम्मू-कश्मीर का बजट भी पेश करेंगी।


मोदी 3.0 का आज बजट पेश होने जा रहा है। इससे पहले कल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। इस दौरान मोहन सरकार को जमकर सराहना मिली। आर्थिक सर्वेक्षण में प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र के प्रयासों की सराहना की गई।

आर्थिक सर्वे में भावांतर भुगतान योजना की भी तारीफ हुई। साथ ही इंदौर के बायोफ्यूल प्लांट और किसान हितैषी भावांतर भुगतान योजना का उल्लेख किया गया। आर्थिक सर्वेक्षण में पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना का भी उल्लेख किया गया है। इस दौरान कहा गया कि सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मध्य प्रदेश आगे रहा है। 


राज्य सरकार की यही अपेक्षा है कि प्रदेश के विकास के लिए उन्हें भी हिस्सा मिले। मध्य प्रदेश में कई ऐसी महत्वकांशी योजनाएं हैं जिसे लेकर प्रदेश सरकार को केंद्र से आशा है कि उन्हें सहायता मिल सकती है। वहीं इस बार राज्य सरकार को यह भी उम्मीद है कि मोदी सरकार के इस बजट से एमपी की योजनाओं के नवाचार के लिए पिछली बार से ज्यादा बजट मिल सकेगा। इसलिए राज्य ने केंद्र सरकार से अपने हिस्से में कटौती न करने का भी अनुरोध किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE