BREAKING NEWS
KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2024, 8:21 pm
NEWS : फर्जी आधार कार्ड बनाने वाला ई-मित्र संचालक गिरफ्तार, कम्प्यूटर उपकरण व धोखाधड़ी की राशि से खरीदी कार जब्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बैंगलोर निवासी व्यक्ति को जमीन की वास्तविक मालिक को फर्जी खाता धारक बना जमीन की धोखाधडी पुर्वक रजिस्ट्री कराने के दौरान मामले में हमनाम महिला का फर्जी आधार कार्ड बनाने वाला ई-मित्र संचालक को सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने गिरफतार किया है। पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री मामले में पूर्व में दो महिलाओं सहित छः आरोपियों को गिरफ्तार किया था। संचालक से कंप्यूटर उपकरण व पूर्व आरोपी मदन से धोखाधड़ी के रुपयों से खरीदी बलेनो कार जब्त की है।
 
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि बैंगलोर के एक व्यक्ति को जमीन की वास्तविक मालिक की हमनाम महिला को फर्जी खाता धारक बना जमीन की धोखाधडी पुर्वक रजिस्ट्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने दो महिलाओं सहित छः आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने फरियादी से जमीन की रजिस्ट्री के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये ले लिए थे। पुलिस ने आरोपियों से 19 लाख से अधिक की राशि बरामद कर ली थी। पुलिस मामले में हमनाम महिला का फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले ई-मित्र संचालक की तलाश कर रही थी।

एएसपी परबत सिंह व वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ तेजकुमार पाठक के निर्देशन में किये जा रहे अनुसंधान में थानाधिकारी सदर चित्तौडगढ ने बताया कि ई-मित्र संचालक बक्षीराम उर्फ बक्षु जाट पुत्र शम्भुलाल जाट निवासी माता जी का खेड़ा थाना साडास जिला चित्तौडगढ हाल ई-मित्र सेवा केन्द्र लक्ष्मीनारायण मन्दिर के पास प्रतापनगर चित्तौडगढ थाना सदर चित्तौडगढ जिला चित्तौडगढ द्वारा आरोपी गुड्डी बाई मीणा का फर्जी तरीके से पुजा पुत्री भँवर लाल गुर्जर का आधार कार्ड बनाकर आरोपी रतन सिह रावत को दिया गया। जिस पर ई-मित्र संचालक बक्षीराम उर्फ बक्षु जाट को गिरफतार कर, घटना के दौरान जिन कम्प्युटर उपकरणों से फर्जी आधार कार्ड बनाया गया, उन्हें जब्त किया गया एवं पुर्व में गिरफतार अभियुक्त मदन द्वारा डी.एल.सी. का चौक स्वंय की पत्नी के खाते में सिकरा कर धोखाधडी पुर्वक प्रार्थी से हडपी गई राशी से खरीदी गई बलेनो कार को पुलिस द्वारा जब्त कर अभियुक्त बक्षीराम उर्फ बक्षु जाट व मदल लाल गुर्जर को जे.सी. कराये गये हैं। उक्त मामले में पूर्व में घटना के मुख्य सरगना सहीत पुलिस द्वारा कुल छः आरोपियों को गिफतार कर जे.सी. कराये जा चुके हैं।

टीम के सदस्य-
थानाधिकारी सदर चित्तौडगढ गजेन्द्र सिंह पु.नि., एएसआई सुरेन्द्र सिंह, ददु सिंह, कानि. पृथ्वीपाल सिंह, गजेन्द्र सिंह, हेमव्रत सिंह, बलवंत सिंह।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE