मंदसौर। जिला अग्रणी बैंक का कार्यालय नई आबादी स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की शाखा से स्थानांतरित हो गया है। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक संजय कुमार मोदी ने बताया कि शाखा स्थानांतरित होकर कृषि उपज मंडी के सामने सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया मंडी गेट शाखा आ गई है। अतः लीड बैंक संबंधी किसी भी कार्य के लिए नवीन परिसर में संपर्क करें।