मनासा। कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में 9 अगस्त, 2024 को एक पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर का रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी. इस घटना से पूरे देश में आक्रोश है, जिसके बाद से ही देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं वही जोधपुर में 3 वर्ष की मासूम बालिका के साथ बलात्कार की घटना झकझोर देने वाली है। इस घटना से जनता में गहरा रोष है। राजस्थान की जनता में इस तरह की घटनाओं से भय का माहौल पैदा हो रहा है। यह सरकार और पुलिस का इकबाल कम होने से अपराधियों के बेखौफ होने का उदाहरण है।जोधपुर में कभी दिनदहाड़े फायरिंग, लूटपाट, हत्या एवं बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं एवं कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। घटना को लेकर मनासा में भी महिलाओं और बालिकाओं में आक्रोश देखने को मिला। मनासा नगर के बद्री विशाल मंदिर से नगर की बालिकाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कोलकाता की लेडी डॉक्टर व जोधपुर की मासूम बालिका के साथ हैवानियत करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और फांसी की मांग को लेकर आक्रोश जताते हुए केंडल मार्च निकाला।वही सभी ने हाथ में स्लोगन लिखे हुए पोस्टर लेकर नारेबाजी की । पोस्टर पर लिखा था ,,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,, बेटे को बताओ बेटे को सिखाओ , नगर की कई बालिकाओं ने विजय स्तंभ पर ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर मोमबती जालकर श्रद्धांजलि दी ।और जोधपुर में हुई 3 वर्षीय मासूम के साथ रेप की घटना का आक्रोश जताया और सरकार से आरोपियों को फांसी देने की मांग की।