BREAKING NEWS
KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<     BIG REPORT : जनसमस्याओं के त्वरित समाधान से मजबूत.. <<     NEWS : विश्व बंधुत्व और शांति के संदेश के साथ.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर निकली भव्य रैली,.. <<     KHABAR : सदाशिव चौहान की 13वीं पुण्यतिथि पर सेवा का.. <<     KHABAR : दो दिन से लापता 25 वर्षीय युवक की कुएं में.. <<     VIDEO NEWS: विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में दिखी.. <<     BIG NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में दिखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में स्वच्छता के दावों की खुली पोल,.. <<     KHABAR : मोरवन के बड़े मंदिर पर आज से शुरू होगी सात.. <<     KHABAR : सरपंच के नोहरे का ताला तोड़कर दो दुधा,.. <<     भीलगांव में हजारों कांवड़ियों का भव्य.. <<     KHABAR : श्रावण में कल मोरवन से निकलेगी भव्य कावड़.. <<     KHABAR : कविता, शायरी से सजी सार्थक सृजन की शाम,.. <<     NEWS : जिज्ञासा ही ज्ञान का प्रथम द्वार, प्रभु.. <<     NEWS : ढाबेश्वर से अटलेश्वर महादेव तक गूंजा हर-हर.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समिति ने सेवा कार्य के साथ.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2024, 12:45 pm
KHABAR : नीमच के किसान को मिला कृषक फैलो सम्मान, अन्नदाता ने नवाचार करके खेत को बनाया पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की मनासा तहसील के छोटे से गांव भाटखेड़ी के रहने वाले जागरूक किसान कमला शंकर विश्वकर्मा को प्रदेश स्तर पर कृषक फैलो सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।
नवाचारी किसान ने कृषि विज्ञान केंद्र, नीमच के वैज्ञानिकों, वन विभाग, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपने खेत को टूरिस्ट स्पॉट बना दिया, जहां फोटोग्राफी, फ़ोटोशूट के लिए आसपास से काफी लोग आते है। जिसके चलते कमला शंकर विश्वकर्मा को कृषि वानिकी एवं पर्यावरण पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य एवं नवाचार करने के लिए प्रदान किया गया। जिसमें सम्मान पत्र, शील्ड एवं दस हज़ार रुपए का चौक शामिल है। प्रदेश भर से चयनित मात्रा चार किसानों को यह सम्मान दिया गया।
उक्त सम्मान राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के स्थापना दिवस पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में आईसीएआर, नई दिल्ली के डिप्टी डायरेक्टर जरनल (एजूकेशन), विश्वविद्यालय के कुलगुरु एवं अन्य मंचासिन अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।
विश्वकर्मा ने बताया कि एग्री टूरिज्म में भविष्य में काफी संभावनाएं है। खेत पर उन्होंने कई प्रकार के फलदार और औषधीय पौधों के साथ साथ राष्ट्रीय बांस मिशन योजना में 1000 बांस के पौधे लगा रखे है। जिसमें उन्होंने नवाचार करते हुए अपने खेत को इतना सुंदर बना दिया है कि दूर दूर से लोग उनके फार्म पर घूमने/पिकनिक मनाने आते है, शूटिंग लोकेशन के कारण कई प्रकार के फ़ोटोशूट भी होते है। जैसे कि प्री वेडिंग शूट, बेबी शूट, मेटरनिटी शूट, मॉडलिंग शूट आदि।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE