चीताखेड़ा। हारे का सहारा बाबा खाटू नरेश के दिव्य दर्शन और भरपूर बारिश व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना लेकर चीताखेड़ा से गुरुवार को सुबह 7.30 बजे माली मौहल्ले में स्थित शिव मंदिर से खाटू श्याम के दीवानों का एक जत्था 10 दिवसीय पैदल यात्रा पर रवाना हुआ।
माली मौहल्ले में स्थित शिव मंदिर से खाटू श्याम तक चीताखेड़ा के माली मौहल्ले से 600 किलोमीटर दूरी पर स्थित हारे के सहारे खाटू नरेश अलौकिक दरबार तक 10 दिवसीय पैदल यात्रा प्रारम्भ हुई। जगह-जगह खाटू नरेश के दीवानों का किसी ने तिलक लगाकर माला पहनाकर तो किसी ने फूल बरसाकर स्वागत किया। गांव के विभिन्न मार्गों से होकर बस स्टैंड पहुंची। जहां सरपंच प्रतिनिधि मनसुख जैन ने फूल बरसाकर स्वागत किया।