BREAKING NEWS
देवास के खटाम्बा पहुँचे मुख्य सचिव अनुराग.. <<     देवास पुलिस का 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' सफल,.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान का चतुर्थ दंगल.. <<     देवास कलेक्ट्रेट से जुड़े डिप्टी सीएम.. <<     दतिया पहुंचे यूपी के सीएम योगी.. <<     BIG NEWS : 818 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भदेसर थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय का प्रदेश में परचम, अंडर-15 फुटबॉल.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ जिला पुलिस की विशेष टीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोलायकला में बिना अनुमति लगाए गए लोटस.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में मिला युवती का.. <<     नेवरी में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव.. <<     देवास में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही कमला बाई खाबिया, परिवार में.. <<     खलटाका पुलिस चौकी की बड़ी कार्रवाई, यात्री.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     महिदपुर टेकरी पर बिना खर्च गूंजी शहनाई,मां.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2024, 6:11 pm
BIG REPORT : जीरो क्राइम गांव पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, बोले- नारायणी सेना बनाकर महिलाएं नशेड़ियों पर रखें नजर, पढे़ खबर 

Share On:-

छतरपुर। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोमवार को जिले के बिजावर विधानसभा के किशनगढ़ क्षेत्र के पटोरी गांव पहुंचे। जंगलों से घिरे इस गांव में ज्यादातर आदिवासी परिवार रहते हैं। इस गांव में आजादी के बाद से आज तक कोई एफआईआर नहीं हुई है।


पटोरी पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री ने गांव के आदिवासी परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने गांव वालों से छुआछूत और भेदभाव दूर कर साथ रहने पर चर्चा की। साथ ही महिलाओं को नारायणी सेना बनाकर नशेड़ियों पर नजर रखने के लिए कहा। उन्होंने गांव के छात्र-छात्राओं को हनुमान चालीसा का पाठ करने की नसीहत दी।इस दौरान क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला, एसडीओपी, एसडीएम, तहसीलदार एसडीओ बिजावर भी मौजूद रहे।


नारायणी सेना तैयार करने की बात कही
उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे एक नारायणी सेना तैयार करें और शराब खोरी करने वालों पर नजर रखें। उन्होंने आगे कहा कि नशा से परिवार बिखर जाते है। परिवारों को संभालने में नारी शक्ति का बहुत बड़ा योगदान होता है, इसलिए नशे से परिवार को दूर रखने की जिम्मेदारी महिलाओं की है।


हनुमान चालीसा का पाठ करने की नसीहत दी
महाराज ने गांव के छात्र-छात्राओं से भी बात की। उन्होंने स्टूडेंट्स से सतर्क रहने की बात कही। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी हनुमान चालीसा का पाठ करें। पूरा गांव हर मंगलवार को मंदिर में इकट्ठा होकर बिना किसी छुआछूत, भेदभाव के आपस में बैठकर भगवत चर्चा करें। शांति से रहना है तो आपस में मिलकर मजबूती से रहना पड़ेगा।


आजादी के बाद आज तक नहीं हुआ एफआईआर
जिले के जावर विधानसभा के किशनगढ़ क्षेत्र में स्थित पटोरी के लोग आपस में मिलकर रहते हैं। यहां की कोई भी शिकायत थाने नहीं पहुंचती है। धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि उन्हें विधायक ने बताया कि इस गांव में आजादी के बाद से आज तक कोई एफआईआर नहीं हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE