अमरवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी कपूत ने अपने ही माता पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपी बेटे ने इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक घटना हर्रई नगर के वार्ड नंबर 1 की है, जहां कलयुगी पुत्र ने पारिवारिक रंजिश के चलते बीती रात में अपने ही बुजुर्ग माता पिता की पत्थरो से मारकर हत्या कर दी। पुलिस को सूचना मिलते ही अमरवाड़ा एसडीओपी हर्रई थाना प्रभारी ओमेश मार्काे अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुचे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक दंपति का नाम डोरी लाल पत्नी विद्या बाई कलार नाम बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले की जांच कर रही है।