BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह व.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 30, 2024, 4:30 pm
BIG NEWS : उज्जैन में क्रासिंग तोड़कर डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत, रेलवे फाटक खुलने का इंतजार कर रहे थे, पीछे से आई कार ने मारी जोरदार टक्कर, पांच घायल, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। बीती रात बड़नगर रोड पर मोहनपुरा रेलवे क्रासिंग पर दो कार की आपस में टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। जिस समय दुर्घटना हुई उस समय रेलवे फाटक बंद था। गनीमत रही की टक्कर के बाद कार रेल से नहीं टकराई।


जानकारी के अनुसार भोपाल निवासी परिवार अपनी बेटी को लेने रतलाम गया था। वापस लौटते समय मंगलवार रात करीब 9 बजे मोहनपुरा रेलवे क्रासिंग पर फाटक बंद होने के चलते उनकी कार खड़ी थी। इस दौरान पीछे से आई कार क्रमांक डच्13 5777 ने भोपाल की कार को पीछे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गाडी में सवार शिवराज, निकिता, चेतन, कांताबाई और आशा बाई सहित दो बच्चे घायल हो गए। जिन्हें उज्जैन के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान आशाबाई (40) की मौत हो गई।


स्थानीय निवासी मुकेश सारवान ने बताया कि दोनों कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टकराने के बाद आगे वाली कार पटरी और रेलवे क्रासिंग को तोड़कर डिवाइडर से टकरा गई। अन्य लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भिजवाय। घटना के कुछ देर बाद ही ट्रेन क्रास हुई।


सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार में भी चार लोग सवार थे। उसमें से एक घायल हुआ है। बाकी तीन अन्य उसे छोड़कर भाग निकले हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE