चित्तौड़गढ़। श्री नाकोड़ा भैरव मंदिर में 31 अक्टूबर को दीपावली पर्व मनाया जाएगा। संस्था प्रधान जीवराज खटोड़ ने बताया कि गुरुवार को सायं साढ़े 8 बजे महाआरती की जाएगी। शनिवार एक नवम्बर को गौतम स्वामी के केवल कल्याणक दिवस पर प्रातः 9 बजे लड्डू चढ़ाया जायेगा और साढ़े 6 बजे आरती होगी। दीपावली पर भगवान व भेरूजी की विशेष आंगी की जाएगी। मंदिर को विशेष तौर से सजाया गया है।