BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह व.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 31, 2024, 11:18 am
BIG NEWS : नीमच जिले में दीपोत्सव पर बड़ा हादसा, आतिशबाजी की चिंगारी से लगी भीषण आग, तीन वाहन आए चपेट में, घटना की भनक लगते ही दौड़ी फायर ब्रिगेड, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के जीरन थाने में बुधवार रात 10 बजे के करीब थाना परिसर में खड़े जब्त वाहनों में आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया। वहीं इस आग की चपेट में तीन वाहन, स्कॉर्पियो, टाटा मैजिक, महिंद्रा जीप आ गए। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर जीरन नगर परिषद की फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि जीरन थाना परिसर में जिस स्थान पर जब्त वाहन खड़े थे। उसके आस-पास घास, झाडिया व कचरा जमा हो रहा था। संभवना है कि दीपावली का पर्व पर छोड़ा हुआ को रॉकेट जलता हुआ कचरे में आ गिरा, जिससे झाड़ियों और घास में लगी आग वहां खड़े वाहनों तक पहुंच गई और वाहनों की सीट, टायर आदि ने आग पकड़ ली। गनीमत यह रही कि समय रहते आग की जानकारी लोगो को हो गई, वरना आसपास मौजूद और वाहन इसकी जद में आ जाते हैं। वहीं फायर ब्रिगेड के साथ पुलिसकर्मियों ने भी आग बुझाने में मदद की।

आतिशबाजी की चिंगारी से लगी आग-
मामले में थाना प्रभारी मनोज जादौन का कहना है कि थाना परिसर में खड़े वाहनों के बीच आग आतिशबाजी की चिंगारी गिरने से यह आग लगी। आग पर काबू का लिया गया है। तीन वहनों को नुकसान हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE