BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह व.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 31, 2024, 11:54 am
BIG NEWS : नीमच जिले का गंगाजरिया खलियान और पीड़ित पिता, जब एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा आवेदन तो सामने आया मामला, ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया हत्या का आरोप, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के जीरन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गंगाजरिया खलियान जीरन के मेहबूब शाह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक आवेदन सौंपा है। उक्त आवेदन के माध्यम से बताया कि मेरी पुत्री को उसके ससुराल वाले परेशान करते थे। विवाद कर मारपीट करते थे। ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे कहीं गायब कर दिया है। मुझे शंका है कि इन लोगों ने उसकी हत्या कर दी है। पुलिस से निवेदन है कि मामले की तुरंत जांच कर कार्रवाई की जाए। 

प्रार्थी मेहबूब शाह पिता सत्तार शाह मुसलमान निवासी गंगाजरिया खलियान जीरन तहसील जीरन जिला नीमच मप्र ने आवेदन में बताया कि मेरी पुत्री रुकसाना बी का विवाह सलीम पिता अजीज काजी जाति फकीर मुसलमान निवासी बस स्टैंड के पास जाट जिला नीमच के साथ लगभग 15 साल पूर्व हुआ था और उसके दो लडके समीर आयु 14 वर्ष एवं कालु आयु 7 वर्ष हुए मेरी लडकी ससुराल में निवास कर रही थी लेकिन उसको उसके ससुराल वाले उसका पति सलीम, ससुर अजीज काजी, सास खाजनबी, जेठ इसराईल, सभी डरा धमकाकर रखते थे और आये दिन उसके साथ लडाई झगडा करना मारपीट करना व बच्चो को मेरी पुत्री के पास नहीं आने देते और बात बात पर ताने देते थे कि तेरे बाप ने हमे कुछ नही दिया है तुझे 15 साल से पाल रहे है अब और नही पाल सकते तेरे बाप से रूपये लेकर और उसको मारपीट करते थे लेकिन वह मन मारकर घर नहीं बिगडे इस कारण बच्चो के खातिर ससुराल मे रह रही थी।

प्रार्थी ने बताया कि मेरी पुत्री रूकसाना दिनांक 21.10.2024 से ग्राम जाट से कही चली गई ऐसी सूचना मुझे उसके पति सलीम ने दी है और उन्होने मेरी पुत्री के कही चले जाने की गुमशुदगी रतनगढ थाने पर की है लेकिन मुझे अंदेशा है कि मेरी पुत्री के साथ यह लोग मारपीट कर उसको प्रताडित करते थे और इन्ही लोगो ने उसको मारकर या उसकी हत्या कर कही कुए बावडी में डाल दी होगी मेरी पुत्री के साथ यह लोग मारपीट कर का लोगो ने उसको मारकर या उसकी हत्या कर कही कुए बावडी में डाल दी होगी इस कारण इन लोगो के विरूद्ध कड़ी से कडी कार्यवाही कर व मामले की जांच करवाई जाकर मेरी पुत्री की तलाश कराई जावे।

अवेदन में बताया कि मेरी पुत्री के द्वारा आज से 2 साल पूर्व भी मारपीट करने के कारण महिला थाने पर रिपोर्ट की थी जिसमे सलीम व उसके परिवारजन राजीनामा कर मेरी पुत्री को ससुराल लेकर गये थे और आश्वासन दिया था कि आइन्दा से ऐसी गलती नही करेंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE