BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह व.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 31, 2024, 12:24 pm
KHABAR : दीपावली पर रोशन हुआ रतलाम, नोट और आभूषण से सजे महालक्ष्मी मंदिर में भक्तों की लगी भीड़, रातभर होंगे दर्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। गुरुवार को दीपावली मनाई जा रही है। पूरा शहर जगमग रोशनी से सज गया है। शाम को महालक्ष्मी जी की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की जाएगी। माणक चौक स्थित नोटों व आभूषणों से सजे महालक्ष्मी मंदिर पर दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ आ रही है। मंदिर के पट रात भर दर्शन के लिए खुले रहेंगे।


पूजा का यह शुभ मुहूर्त
अमास्या आज दोपहर 3.52 बजे से प्रारंभ होकर 1 नवंबर की शाम 5.52 बजे तक रहेगी। दीपावली लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त आज शाम 5 बजे से मध्य रात्रि तक है।


रातभर होंगे महालक्ष्मीजी के दर्शन
दीपावली पर्व को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। बाजार दीपोत्सव की रोशनी से जगमगा रहे है। नोटों व आभूषणों से सजे महालक्ष्मी मंदिर में गुरुवार सुबह से मां लक्ष्मी के दर्शन के लिए भक्तों का आने का सिलसिला शुरू हो गया। बीती रात श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने परिवार समेत महालक्ष्मी जी की आरती की। श्रीमाली ब्राह्मण समाज सचिव कुलदीप त्रिवेदी एवं पुजारी सत्यनारायण व्यास ने बताया गुरुवार रात भर भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर के पट खुले रहेंगे। भाईदूज तक मंदिर की सजावट के दर्शन होंगे। इसके बाद भक्तों द्वारा दी गए नोट व आभूषण लोटाने का सिलसिला शुरू होगा।


निगम भवन पर होगी पूजा
निगम भवन पर दीपावली के अवसर पर महालक्ष्मी पूजन 31 अक्टूबर गुरूवार दोपहर 12.15 बजे होगी।दो दिन तक दीपावली पर्व को असमंजस को लेकर अधिकतर लोग गुरुवार को ही दीपावली पर्व मनाएंगे। दिनभर बाजारों में रौनक रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE