BREAKING NEWS
KHABAR : तलाई वाले बालाजी से शुरू हुई यात्रा, भगवान.. <<     इंद्रदेव को मनाने सड़कों पर उतरा सर्व समाज,.. <<     VIDEO NEWS: पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा फैसला! फास्ट.. <<     VIDEO NEWS: आधी रात तेज रफ्तार का कहर! बेकाबू थार ने.. <<     VIDEO NEWS: "मैदान बचाओ" आंदोलन तेज,सीएम राइज स्कूल.. <<     KHABAR : शाजापुर में गूंजे मुकेश के अमर नगमे,.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, प्रचार ने पकड़ी रफ्तार,.. <<     KHABAR : मुंबई में भारी बारिश का असर, रतलाम रेल.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल निर्माण के विरोध में.. <<     KHABAR : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा- 6 प्रवेश.. <<     KHABAR : धारा-16 की आड़ में बड़ा खेल, हाईकोर्ट के आदेश.. <<     KHABAR : सहायक जेल अधीक्षक सुनील मंडलेकर को मिली.. <<     NEWS : बीज से बनेगा वृक्ष, वृक्ष से बचेगा भविष्य,.. <<     KHABAR : इंदौर का जंतर-मंतर बना टंट्या भील चौराहा,.. <<     BIG NEWS : नीमच के फ्रूट मार्केट में विशेष अभियान,.. <<     KHABAR : शक, अंधविश्वास और खून, जादू-टोने के शक में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2024, 2:39 pm
BIG NEWS : पटवारी बोले-किसानों को खाद नहीं दे पा रही सरकार, डीएपी लेने लाइन में लगे किसानों पर पुलिस बरसा रही लाठियां, सीएम विदेश घूम रहे, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने खाद संकट को लेकर केंद्र और राजय सरकार पर निशाना साधा है। पटवारी ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें खेती-किसानी पर गहरा आघात कर रही हैं। एक तरफ किसानों को पर्याप्त समर्थन मूल्य नहीं दिया जाता, दूसरी ओर उन्हें समय पर खाद भी नहीं मिल रही। खेती की लागत इतनी बढ़ा दी गई है कि किसानों का लागत मूल्य भी नहीं निकल पा रहा है।


मध्यप्रदेश के किसान कई-कई दिनों तक खाद लेने के लिए कतारों में खड़े हैं। भाजपा की सरकार में किसान पुलिस की लाठियां खा रहे हैं और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री इसका संज्ञान लेने की अपेक्षा सात समुंदर पार सत्ता का लुत्फ उठा रहे हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश में रबी सीजन में गेहूं, चना, मटर, सरसों, गन्ना, अलसी जैसी प्रमुख फसलें पैदा की जाती हैं।


पटवारी ने कहा मध्यप्रदेश और देश में डीएपी खाद का गहरा संकट है। प्रदेश में रबी सीजन में भारत सरकार द्वारा 8 लाख मैट्रिक टन डीएपी उपलब्ध कराने की सहमति दी गई थी। लेकिन, 20 नवंबर 2024 तक मात्र 4.57 लाख मैट्रिक टन डीएपी उपलब्ध कराई गई और अब तक प्रदेश में मात्र 2.91 लाख मैट्रिक टन डीएपी का विक्रय किया गया। डीएपी और कॉम्प्लेक्स खाद सिर्फ बोवनी के समय ही उपयोग किया जाता है। अभी अक्टूबर-नवम्बर माह बोवनी का समय होता है, मगर भारत सरकार द्वारा डीएपी उपलब्ध कराने के आश्वासन का आधा खाद भी नहीं दिया है।


जहां प्रदेश में यूरिया की जरूरत 20 लाख मैट्रिक टन की है। वहां उपलब्धता 12.70 लाख मैट्रिक टन मात्र की है और 20 नवंबर 2024 तक इसमें से भी केवल 7.69 लाख मैट्रिक टन वितरित किया गया।


पटवारी ने सोयाबीन की फसल लगाने वाले किसानों के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में लगभग 52 लाख हेक्टेयर भूमि में सोयाबीन की बुवाई हुई है। 55 से 60 लाख टन सोयाबीन उत्पादित हुआ है। सोयाबीन किसानों को फसलों के दाम लागत मूल्य जितने भी नहीं मिल पा रहे थे। कृषि मंत्री और प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्राइस सपोर्ट स्कीम पर सोयाबीन को समर्थन मूल्य 4892 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदने का भरोसा दिया था।


जबकि हकीकत कुछ और ही है। राज्य सरकार ने 2024-25 खरीफ सीजन के लिए 10 सितम्बर 2024 को 27.34 लाख मैट्रिक टन सोयाबीन खरीदने का अनुरोध किया था। मगर प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए मात्र 13,68,045 मैट्रिक टन सोयाबीन खरीदने की अनुमति ही केंद्र द्वारा दी गई। उसमें से भी 25 अक्टूबर से 21 नवंबर 2024 तक मात्र 56768.85 मैट्रिक टन सोयाबीन खरीदा गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE