नीमच। शहर के बघाना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम धनेरिया कलां में आज सोमवार को 5 से 7 लोगों ने खेत पर खड़े किसान से मारपीट की। हथियारों के साथ पहुंचे आरोपियों ने किसान को लहुलुहान कर दिया। किसान को गंभीर चोटें आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमोद पिता रमेशचंद्र नागदा उम्र 45 वर्ष निवासी धनेरिया कलां आज सोमवार को दोपहर करीब 1.30 बजे अपने खेत पर अकेले खड़ा था। इसी दौरान पप्पू नागदा सहित 5 से 7 लोग तलवार, लट्ठ व परसा लेकर पहुंचे और किसान के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की इस घटना में किसान को सिर, हाथ व शरीर के अन्य अंगों पर गंभीर चोटें आई है। पीड़ित प्रमोद नागदा ने बताया कि आरोपियों से उसका खेत को लेकर विवाद चल रहा है। प्रमोद के अनुसार पिछले 80 साल से खेत उसके पास ही है। जबकि ये लोग जबरन खेत पर कब्जा करना चाहते हैं। आज भी खेत पर कब्जे की मंशा को लेकर ही मेरे साथ मारपीट की गई है। सुनील अहीर और गणेश ने बीच बचाव कर मुझे अस्पताल पहुंचाया है। पटवारी भी आरोपियों से मिला हुआ है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पप्पू पिता बाबूलाल नागदा, शौकिन पिता बाबूलाल नागदा, अमृत पिता रंगलाल नागदा, श्यामलाल पिता रंगलाल नागदा, बाबू पिता रंगलाल और ललित पिता श्यामलाल नागदा के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है। घायल किसान का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।