नीमच। प्रयागराज महाकुंभ मेले में मुस्लिम समाज ने मानवता की मिसाल पेश की। यह अलग बात है कि प्रयागराज महाकुंभ मेले में मुस्लिम समाज के लिए प्रवेश पर प्रतिबंध है, लेकिन इन सब बातों को दरकिनार करते हुए प्रयागराज में पिछले दिनों भगदड़ के दौरान यात्रियों का सब सामान नष्ट हो गया। ऐसे में प्रयागराज के रोशन बाग इलाके के मुस्लिम समाज जो कि खुद ही मध्यम वर्गीय और मजदूर पेशा लोग हैं, इन मुस्लिम समाज के द्वारा मस्जिद एवं मदरसों में श्रद्धालुओं को शरण दी गई एवं ऐसे सर्दी के मौसम में कम्बल शाल चादर कपड़े और बिछाने के सामान का वितरण कर मानवता की मिसाल पेश की गई प्रयागराज रोशन बाग इलाके के मुस्लिम समाज को आल इंडिया जमाते कुरैश के जिला सचिव अ.स. मोर्चे के जिला महामंत्री वक्फ बोर्ड के उपाध्यक्ष मों शकील कुरैशी द्वारा मुबारक बाद पैश करते हुए कहा कि समाजजन को मानवता के कार्य में आगे रहना चाहिए।