BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2025, 1:30 pm
KHABAR : आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमुनिया कला ने ग्राम दलावदा में किया आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं, 105 से अधिक रोगी लाभान्वित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच।आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमुनिया कला द्वारा जिला आयुष अधिकारी डॉ आशीष बोरना के निर्देशन में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर ग्राम पंचायत जमुनिया कला के ग्राम  दलावदा में गुरूवार को आयोजित किया गया। इस शिविर में जिसमें आमवात, संधिवात, वातरोग, उदररोग, विबन्ध, श्वास, कास, प्रतिशयाय, रक्ताल्पता, मधुमेह, स्त्रीरोग, रक्तचाप, अर्श आदि बीमारियों की जांच कर निशुल्क ओषधियॉं वितरित की गई। शिविर में बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन की निशुल्क जांच कर, उन्हे आवश्यक परामर्श के साथ योग एवम प्राणायाम कराया गया। शिविर में कुल 105 रोगियों  ने स्वास्थ्य लाभ लिया।

इस मौके पर उद्यान अधिकारी विदेश वसुनिया एवं सुनील पाटीदार ने किसानों को औषधीय फसलों की जानकारी के साथ विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी तथा निशुल्क आंवला के पौधे किसानों को वितरित किए।

शिविर में डॉ.बादर सिंह वास्केल, डॉ.पंकज कुमार पाटीदार, डॉ.विमला पाटीदार, कान सिंह राणावत हरीश दास बैरागी, भावना बैरागी, यतेंद्र राजावत, शैलेंद्र पाटीदार, विनीत सोनी, आनंद शर्मा , श्वेता जोशी आदि आयुष स्टाफ ने सेवाएं दी। साथ ही ग्राम की आशा कार्यकर्ता, आगनवाड़ी कार्यकर्ताएवं सहायिका ने भी आवश्यक सहयोग किया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE