BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2025, 3:19 pm
NEWS : गायत्री परिवार ट्रस्ट करेगा विराट 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संगीतमय प्रवचन का आयोजन, फरवरी माह की इन तारीखों को उमड़ेगी भक्तों की भीड़, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ। गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में चित्तौडगढ में शक्ति संवर्धन 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संगीतमय प्रवचन 5 फरवरी से 8 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा हैं। 
आज यहाँ प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी देते हुए गायत्री परिवार के जगदीश जोशी, रमेश पुरोहित, डॉ. योगेशचन्द्र व्यास, विजय मलकानी ने बताया कि इस यज्ञ में शान्तिकुंज से वरिष्ठ प्रज्ञापुत्र पधारेगें । इस यज्ञ का उद्देश्य मानव मे देवत्य का उदय व धरती पर स्वर्ग का अवतरण हैं। इस यज्ञ की सफलता के लिए गायत्री परिवार द्वारा विभिन्न तैयारियॉ प्रारंभ कर दी गयी है।  शहर के मध्य मे ईनाणी सीटी सेन्टर , खरडेश्वर महादेव के सामने यह आयोजन होगा। इस हेतु गायत्री परिवार द्वारा विभिन्न समितियॉ बना कर चित्तौडगढ जिले मे प्रचार प्रसार का कार्य चल रहा हैं। कलश यात्रा के लिए गायत्री परिवार की 2100 महिलाओं द्वारा कलश का लक्ष्य लेकर बहनों द्वारा घर-घर मे पीले चावल एवं पत्रक वितरित किये जा रहे हैं। 24 किमी. की परिधि के अन्दर सभी घरों मे इस महायज्ञ का संदेश पहूंचा दिया गया है। गायत्रीशक्ति पीठ के परिजन जिले के प्रमुख नगरों मे सम्पर्क अभियान निरन्तर चला रहे है जिसके अन्तर्गत अभी तक कपासन, बडीसादडी बेगूं , भदेसर राशमी मातृकुण्डिया इत्यादि नगरो मे संपर्क किया जा चुका है। एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तैयारियॉ जोर शोर से चल रही हे। आयोजनो को गायत्री परिवार के जगदीश जोशी, रमेश पुरोहित, डॉ. योगेशचन्द्र व्यास, बद्रीलाल माली, चन्द्रशेखर पालीवाल, किरण यादव , पार्वती शर्मा, बिनाका छीपा, प्रभा पालीवाल, माया सिंह शंकरलाल सालवी, रमेश उपाध्याय, रमा शंकर एवं कृष्णगोपाल व्यास इस कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने हेतु निरंतर आम जन से संपर्क बनाने मे जुटे हुए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE