कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ पर नो चंदी जुमेरात पर उमडे जायरीने दीवाना, हजारो लोगो ने की जुम्आ की नमाज़ अदा।
दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार जुमेरात प्रातः काल से ही जायरीन की आवक शुरू हो गई, स्टेशन, दरगाह शरीफ व हाईवे तक जायरीने दीवाना का आना-जाना लगा रहा। दरगाह शरीफ के अहाता ऐ नूर मे महफिले मीलाद एवं कव्वाली का प्रोग्राम दिनभर चलता रहा। हर तरफ दीवाना-दीवाना की गंूज सुनाई दी। आस्ताना ऐ आलिया के मुख्य मज़ार पर चादर शरीफ, फूल, ईत्र, पेश करने के लिये लम्बी-लम्बी कतारे लगी। मिन्नत के धागे बांधने एवं मिन्नत पुरी होने पर अपने अहबाबो अकरबा जो की तकरीबन 70 के करीब को गुड़, खोपरा, सुखे मेवे से तोल कर अपनी मिन्नत पुरी की। शाम को चिराग बत्ती के समय मुल्क मे अमनो सुकून की दुआ की तो पूरी दरगाह परिसर आमीन-आमीन की सदाओ से गुंज उठा। दरगाह वक्फ कमेटी की जानिब से जायरीने दीवाना के लिए छाया-पानी, ठंड से बचाव के लिए माकूल इंतजाम किया गया। 30 सिक्युरिटी गार्ड के साथ ही स्वयं सेवक, कमेटी सदस्य, दरगाह कर्मचारियो ने व्यवस्था मे योगदान दिया।
जुम्आ की नमाज़ मे हजारो लोगो ने शिरकत की। औलिया मस्जिद के पेश ईमाम मोलाना हाफिज मोहम्मद शाकिर ने तकरीर कर माहे शाबान एवं अल्लाह के वलीयो की फजीलत बयान कर नमाज़े जुम्आ की ईमामत की।