BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2025, 12:02 pm
KHABAR : 124 साल पुरानी रामलीला में अनूठी प्रस्तुति, समुद्र पार करते दिखे भगवान राम, आज आकाश में उड़ेंगे हनुमान, पढे़ खबर 

Share On:-

विदिशा। 124 वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक रामलीला में इस बार अद्भुत दृश्यों का मंचन किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि यह रामलीला अपनी चलित प्रस्तुति के लिए विशेष रूप से जानी जाती है। इसमें कलाकार एक स्थान पर सीमित न रहकर पूरे मैदान में घूम-घूमकर पात्रों का अभिनय करते हैं।


शुक्रवार को रामलीला परिसर में प्रतीक रूप में समुद्र का निर्माण किया गया। इस दृश्य में भगवान राम की वानर सेना द्वारा सेतु निर्माण और लंका तक की यात्रा का मनोहारी मंचन किया गया। जैसे ही राम, लक्ष्मण और वानर सेना समुद्र पार कर लंका पहुंचे, दर्शकों के बीच जयश्री राम के जयकारे गूंज उठे।


कार्यक्रम में रामेश्वरम की स्थापना का मंचन और अंगद-रावण संवाद के दृश्य ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आगामी प्रस्तुति में एक और रोमांचक दृश्य देखने को मिलेगा, जिसमें रोप-वे की मदद से हनुमान को आकाश में उड़ते हुए दिखाया जाएगा।


शनिवार को राम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध का मंचन होगा, जिसमें लक्ष्मण को शक्ति लगने के बाद हनुमान के संजीवनी लाने का दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE