BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2025, 6:52 pm
KHABAR : पिपलिया मंडी में होगा पाटीदार समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, परिणय सूत्र में बंधेंगे 14 जोड़े, कई राज्यों के समाजजन होंगे शामिल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पाटीदार समाज का वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में रविवार को पिपलियामंडी स्थित पाटीदार समाज की धर्मशाला पर में 28वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 2 फरवरी 2025 रविवार को होगा। इसमें 14 वर-वधू परिणय सूत्र में बंधेगे।

पाटीदार विकास परिषद ट्रस्ट मंदसौर नीमच समिति के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाटीदार (मनासा खुर्द) व आयोजन समिति अध्यक्ष दिनेश पाटीदार (केलूखेड़ा) ने बताया कि विवाह संबंधी तैयारियां जोरों पर हैं। खर्चीली शादियों से हटकर समाज में समानता का भाव लाने के लिए ये समारोह है। 14 जोड़े परिणय-सूत्र में बंधेंगे। मेहमानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसे लेकर सारी व्यवस्था जुटाई जा रही है यह आयोजन पिपलियामंडी रेलवे ब्रिज के पास जेतपुरा सोनी रोड़ स्थित धर्मशाला में होगा जहां सुबह 7 बजे गणपति स्थापना, 7ः30 बजे बारातियों का आगमन व स्वागत, स्वल्पाहार, दोपहर 8 से 9 बजे, तोरण व वरमाला स्टेज प्रात 10 बजे से 11 बजे तक, प्राणिग्रहण संस्कार प्रात 11 बजे से दोप. 1 बजे तक, अशार्वाद समारोह दोप. 1 बजे से 3 बजे तक, और बजे बिदाई होगी। यह पूरा आयोजन मुख्य यजमान पं नरेन्द्र जी यज्ञमणी महाराज सकरानी रयत वालें के सान्निध्य में होगा।

पाटीदार विकास परिषद ट्रस्ट सचिव प्रहलाद पाटीदार बामनिया ने बताया कि सम्मेलन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है मंडप बनाने का काम भी चल रहा है। व्यवस्था संभालने के लिए भोजन समिति, जल समिति, स्वागत समिति, सजावट समिति आदि बनाई है। सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि बतौर अरूण भीमावत पाटीदार विधायक शाजापुर, नंदकिशोर पाटीदार प्रदेश महामंत्री मप्र पाटीदार समाज संगठन के साथ विशिष्ट अतिथी बतौर अरविन्दानन्द गिरी महाराज मठाधिश बालाजी टेकरी पिपलियामण्डी, हीरालाल पाटीदार चेयरमेन (म.प्र.) वन एवं पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त), दुर्गा डॉ. विजय पाटीदार अध्यक्ष जिला पंचायत मंदसौर म.प्र., जीवन पाटीदार (पालडिया मारु मंदसौर) प्रदेश अध्यक्ष सरदार पटेल युवा संगठन, शांतिलाल पाटीदार (माण्डा) पूर्व प्रांताध्यक्ष म.प्र. पाटीदार समाज संगठन, महेन्द्र नारायण पाटीदार (मिसरोद भोपाल) पूर्व प्रांताध्यक्ष म.प्र. पाटीदार समाज संगठन, पुष्पा कन्हैयालाल पाटीदार अध्यक्ष-जनपद पंचायत मल्हारगढ, भारती आशीष पाटीदार (रतलाम) प्रदेश महामंत्री म.प्र. पाटीदार समाज महिला संगठन, नरेन्द्र पाटीदार (मंदसौर) भाजपा जिला मंत्री मंदसौर, सुरेश पाटीदार (सिमलावदा), अध्यक्ष क्षेत्रीय पाटीदार समाज संगठन, रतलाम धार झाबुआ, दिनेश पाटीदार (तितरोद मन्दसौर) जिलाध्यक्ष म.प्र. पाटीदार समाज संगठन जिला मन्दसौर, भारती धीरज पाटीदार (मन्दसौर) जिला अध्यक्ष म.प्र. पाटीदार समाज महिला संगठन मन्दसौर, जमनालाल पाटीदार (तितरी) प्रांत प्रतिनिधी म.प्र. पाटीदार समाज संगठन, चेतना पाटीदार (रतलाम) उपाध्यक्ष म.प्र. पाटीदार समाज महिला संगठन, पुरुषोत्तम पाटीदार (भोपाल) ट्रस्टी-श्रीराम मंदिर उज्जैन, विष्णुप्रसाद पाटीदार (मंदसौर) जिला अध्यक्ष पाटीदार ट्रस्ट मंदसौर, डॉ. पीएल. पाटीदार (मंदसौर) प्राध्यापक शा. कन्या महाविद्यालय मंदसौर, मोहनलाल पाटीदार शिक्षक (रतलाम) पाटीदार जागृती पत्रिका, दशरथ पाटीदार शिक्षक (मंदसौर) जिला निर्वाचन अधिकारी पाटीदार समाज संगठन, आशा राधेश्याम पाटीदार (रतलाम) प्रदेश अध्यक्ष नारी शक्ति जय सरदार सेना, संदीप पाटीदार (मंदसौर) प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार पटेल युवा संगठन, रवि (घोडा) पाटीदार (मंदसौर) जिला अध्यक्ष सरदार पटेल युवा संगठन, कमलेश पाटीदार (पिपलिया विश्नीया) तहसील अध्यक्ष म.प्र. पाटीदार समाज संगठन मल्हारगढ विषेश रूप से मौजूद रहेगें, इस दौरान पाटीदार विकास परिषद ट्रस्ट मंदसौर नीमच व रतलाम के सभी पदाधिकारी व सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के पदाधिकारी व नेतागण मौजूद रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE