BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2025, 7:47 pm
KHABAR : जाम नालियों, कटीली झाड़ियों को पार्षद शर्मा ने साथ खड़े रहकर करवाया साफ, कॉलोनीवासियों से की चर्चा, बोले- जल्द होगा सभी समस्याओं का निराकरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर के वार्ड नम्बर 14 के कीर्ति नगर में शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। जहाँ वार्ड पार्षद किरण शर्मा ने सफाई मित्रों के साथ खड़े रहकर कॉलोनी में सफाई करवाई। कीर्ति नगर में काफी समय से सफाई करवाने की शिकायत प्राप्त हो रही थी। जिसको लेकर वार्ड पार्षद के नेतृत्व में क्षेत्र के दरोगा विक्की पथरोड़ की टीम ने पूरी कॉलोनी में जाम नालियों की सफाई की और कटीली झाड़ियों की भी सफाई की गई। वही कॉलोनी में स्थित मंदिर के आसपास व्याप्त कटीली झाड़ियों की सफाई की गई। कॉलोनी निवासियों से वार्ड पार्षद ने उनकी समस्याओं को सुन शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया हैं। वार्ड पार्षद किरण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नीमच शहर को स्वच्छ बनाने अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी प्रकार शहर के वार्डों को भी नम्बर वन बनाने के लिए सफाई अभियान जारी हैं। जिसमें वार्ड नम्बर 14 के कीर्ति नगर में स्वच्छता अभियान चलाकर वार्ड को नम्बर वन बनाने का प्रयास हमारे द्वारा किया जा रहा है, कीर्ति नगर वासियों द्वारा जो भी समस्याएं बताई है उनका जल्द निराकरण किया जाएगा। वही कीर्ति नगर में विकास कार्यों का भी जल्द शुभारंभ होगा। महू रोड़ से कीर्ति नगर पहुँचने वाले कच्चे रास्ते को भी पुनः नवीन टेंडर निकाल सीसी सड़क निर्माण किया जाएगा। कॉलोनी के खस्ताहाल प्रस्तावित सड़कों का जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा। इसी तरह स्वच्छता अभियान के तहत हर माह सफाई अभियान चलाकर वार्ड को नम्बर वन की श्रेणी में लाने का प्रयास रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE