BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2025, 7:52 pm
KHABAR : बसंत पंचमी व खण्डेलवाल दिवस के उपलक्ष्य में नीमच में होगा बड़ा आयोजन, सुबह निकलेगी वाहन रैली, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी होगा आयोजन, दरिद्रनारायण को कराएंगे भोजन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। बसंत पंचमी व खण्डेलवाल दिवस के उपलक्ष्य में आज रविवार 2 फरवरी को खण्डेलवाल वैश्य समाज द्वारा सुबह 9 बजे एलआईसी रोड़ स्थित परशुराम  भवन, सात माता मन्दिर से विशाल वाहन रैली निकाली जावेगी।
खण्डेलवाल समाज के अध्यक्ष मधुसूदन खण्डेलवाल व महिला मण्डल अध्यक्ष साधना खण्डेलवाल ने बताया कि मां सरस्वती देवी व आराध्य देव संत सुन्दरदास महाराज का पूजन अर्चन कर समाज बंधुओं की वाहन रैली प्रातः 9 बजे सात माता मंदिर से प्रारंभ होगी जो शहर के मुख्य मार्गाे से निकलेगी।
वाहन रैली में पुरुष कुर्ता पजामा व महिलाएं पीली व लाल साड़ी पहनकर आएंगी। इस दौरान दरिद्रनारायणों को भोजन पैकेट भी वितरित किये जावेंगे।
खण्डेलवाल समाज के सचिव राजेश लाभी ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार व मीसाबंदी स्व. गोपाल खण्डेलवाल स्मृति में शेल्बी हॉस्पिटल अहमदाबाद द्वारा गर्ग नर्सिंग होम नीमच पर निःशुल्क परामर्श शिविर भी प्रातः 10.30 बजे से 2 बजे तक रखा गया है। अधिक से अधिक संख्या में अंचलवासी शिविर का लाभ लेवें। उक्त जानकारी प्रवक्ता विवेक खण्डेलवाल ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE