नीमच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2025-26 आमजन के सशक्तिकरण का प्रतीक है। कैट व्यापारिक संगठन के जिला सचिव मनोज माहेश्वरी ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर, समृद्ध, विकसित, श्रेष्ठ भारत की दिशा में ऐतिहासिक एवं युगांतकारी कदम है एवं मोदी के सक्षम नेतृत्व और मोदी सरकार की दूरदर्शिता का ब्लूप्रिंट है। उद्योग, व्यापार, अर्थव्यवस्था, इस ऑफ डूइंग बिजनेस पर फोकस किया गया है। मध्यमवर्गीय को टैक्स में राहत देकर आमजन को बडी राहत दी है। गरीबों, महिलाओं, युवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।