उज्जैन। माँ अहिल्या की नगरी तराना मे मां उमिया धाम के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन का शुभारभ हुआ। जिसमे माँ उमिया पाटीदार समाज सेवा ट्रस्ट के तत्वधान मे कृषि उपज मंडी प्रांगण से प्रातः 8 बजे प्रारभ होकर नगर के प्रमुख मार्गाे से होता हुआ भव्य चल समारोह निकाला गया चल समारोह मे डीजे ढ़ोल पार्टी एवं बेंड बाजो के साथ निकाला गया जिसमे हजारों की तादार मे समाजजन शामिल हुए जिसमे हजारों की तादार मे माता बहने चुनरी की वेशभूषा मे सिर पर कलश लेकर चल रही थी वही कलश यात्रा मे डीजे की धून पर हाथो मे ध्वज लेकर युवा नाचते थिरकते दिखाई दिए वही सभी नगर वासियो द्वारा चौराहै चौराहे पर मंच बनाकर स्वागत सम्मान किया गया एवं समाज के वरिष्ठजनो को नगर मे हों रहे इस भव्य कार्यक्रम की शुभकामनाएँ प्रेषित की साथ ही समाज के युवाओं ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया वही उक्त आयोजन दिनांक 1 फ़रवरी से 7 फ़रवरी तक आयोजित किया जाएगा जिसमे पंच कुंडीय श्री चंडी महायघ सहित 7 दिवसीय अनेक धर्मिक अनुष्ठान सम्पन्न होंगे साथ ही 7 फ़रवरी शुक्रवार को भव्य प्राण प्रतिष्ठा पूर्णाहुति महाआरती एवं भंडारे के साथ सप्त दिसवीय कार्यक्रम का समापन होगा।